29 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियाINDIA गठबंधन को झटका, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार हारा

INDIA गठबंधन को झटका, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार हारा

इस चुनाव में कांग्रेस और आप के आठ वोट अवैध घोषित होने से भाजपा को जीत मिली है| इस चुनाव को 'इंडिया' अघाड़ी का लिटमस टेस्ट कहा गया| ऐसे में उन्हें पहले 'इंडिया अघाड़ी चुनाव में असफलता का सामना करना पड़ा है|

Google News Follow

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल की है। यह इंडिया गठबंधन का पहला चुनाव था.इस पहले ही चुनाव में उनकी हार हुई है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर ने आप-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश और काफी विवाद के बाद आज चंडीगढ़ मेयर पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस और आप के आठ वोट अवैध घोषित होने से भाजपा को जीत मिली है।इस चुनाव को ‘इंडिया’ गठबंधन का लिटमस टेस्ट कहा गया। ऐसे में उन्हें पहले इंडिया अघाड़ी चुनाव में असफलता का सामना करना पड़ा है।

नगर निगम उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होनी थी। हालांकि, उपायुक्त और कुछ भाजपा पार्षदों के देर से पहुंचने के कारण मतदान प्रक्रिया शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई। सांसद किरण खेर सदन की पदेन सदस्य हैं। उन्होंने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद एक घंटे तक चली इस प्रक्रिया में कुल 36 वोट पड़े। इसमें से आप और कांग्रेस को मिलकर 20 वोट मिले। इस तरह भाजपा को 15 वोट मिले।

चुनाव, जो शुरू में 18 जनवरी के लिए निर्धारित था, पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद 6 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया था।विपक्षी पार्षदों द्वारा स्थगन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद अदालत ने 30 जनवरी को मतदान कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें-

गांधी की हत्या पर पुस्तक: जितेन्द्र आव्हाड ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें