29.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाUAE में जिस मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन उसकी इतनी...

UAE में जिस मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन उसकी इतनी है लागत

मंदिर 108 मीटर ऊंचा, 262 फिट लंबा और 180 फीट चौड़ा है। इस मंदिर को बनाने में 700 करोड़ रुपये खर्च हुआ है।

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई के अबू धाबी में हिन्दू समुदाय के पहले स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर 27 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर ऐसा बनाया गया है कि यह हजारों साल तक रहेगा। इसके निर्माण में 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस मंदिर के उद्घाटन में पीएम मोदी के अलावा फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अन्य अभिनेता भी मौजूद रहे।

swaminarayan mandir

इस दौरान पीएम मोदी ने 42 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह 7 वां दौरा है। पीएम मोदी सबसे पहले 2015 में अबू धाबी का दौरा किया था जो 34 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा था। उद्घाटन से पहले मंदिर के बारे में पीएम मोदी को पूरे मंदिर की जानकारी दी गई।

अबू धाबी में पत्थरों से बना पहला हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण अबु धाबी की सरकार द्वारा दान में दी गई जमीन पर बना हुआ है। जब पीएम मोदी 2015 में अबू धाबी का दौरा किया था तब यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद नाहयान ने 13.5 एकड़ जमीन उन्हें उपहार में यह जमीन दी थी। वहीं इतने ही एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि, यह मंदिर 108 मीटर ऊंचा, 262 फिट लंबा और 180 फीट चौड़ा है। इस मंदिर को बनाने में 700 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। मंदिर का निर्माण केवल चुना पत्थरों से बनाया गया है। मंदिर के निर्माण में 20,000 टन से अधिक पत्थरों और संगमरमर को 700 कंटेनरों में भरकर अबू धाबी लाया गया था।

इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के कई सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। जिसमें एक बड़ा एम्फीथिएटर, प्रार्थना कक्ष, गैलरी, लाइब्रेरी, थीम आधारित बगीचे और कई अद्भुत सुविधाएं हैं। यहां कृत्रिम गंगा-यमुना नदियों का भी निर्माण किया गया है। जिसमें बड़े बड़े कंटेनर गंगा और यमुना पानी भर कर लाया गया है। वहीं, स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर हिन्दू देवी देवताओं और बाकी दुनिया के सभी संस्कृतियों और सभ्यताओं की 250 से ज्यादा कहानियों को भी उकेरा गया है।

ये भी पढ़ें

 

प्रधानमंत्री मोदी का यूएई में होगा भव्य स्वागत, पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन!

UP से कांग्रेस ने बांधा बोरिया बिस्तर!: सोनिया, गांधी परिवार से राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य

MSP पर कानून,राहुल की राजनीति! 2010 में कांग्रेस ने ठुकराई थी स्वामीनाथन की रिपोर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें