28.3 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमदेश दुनियाUP से कांग्रेस ने बांधा बोरिया बिस्तर!: सोनिया, गांधी परिवार से राज्यसभा...

UP से कांग्रेस ने बांधा बोरिया बिस्तर!: सोनिया, गांधी परिवार से राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य

इंदिरा गांधी 1964 से लेकर 1968 तक राज्यसभा की सदस्य रही हैं।

Google News Follow

Related

कांग्रेस ने लगभग लगभग उत्तर प्रदेश से अपना बोरिया बिस्तर बांध चुकी है। सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस पर बीजेपी नेता और गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कभी गांधी परिवार का गढ़ रहा उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अपना बोरिया बिस्तर बांध लिया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को इस बात का पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से उसे एक भी सीट नहीं मिलने वाली हैं।

गौरतलब है कि, कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 80 में से मात्र एक सीट पर जीत दर्ज की थी। इसमें से रायबरेली पर सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी, जबकि राहुल गांधी अपने परिवार के पारंपरिक सीट अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को इस बात अंदेशा हो गया था कि वह अमेठी सीट हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जहां से उन्होंने जीत दर्ज की थी।

बीजेपी नेता अमित मालवीय भी सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अमेठी के बाद रायबरेली से चुनावी हार मान ली है। उन्होंने लिखा “अमेठी कांग्रेस के की करारी हार के बाद अगला नंबर रायबरेली का है। सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना राय बरेली हार स्वीकारना है। गांधी परिवार ने अपना कथित गढ़ छोड़ दिया है। सपा द्वारा 11 सीट का ऑफर दिए जाने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट पर नहीं जीतेगी।

बता दें कि, गांधी नेहरू परिवार से सोनिया गांधी दूसरी शख्स है जो राज्यसभा भेजी जा रहीं हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी को राज्यसभा भेजा गया था। इंदिरा गांधी 1964 से लेकर 1968 तक राज्यसभा की सदस्य रही हैं। उन्हें 1964 में भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की निधन के बाद इंदिरा गांधी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजी गई थी। इस दौरान इंदिरा गांधी ने तत्कालीन पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की कैबिनेट में सूचना प्रसारण मंत्री रहीं।

ये भी पढ़ें

ओडिशा में नया समीकरण: BJD के समर्थन से BJP अश्विनी वैष्णव को भेजेगी राज्यसभा     

प्रधानमंत्री मोदी का यूएई में होगा भव्य स्वागत, पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन!

भाजपा से मेधा कुलकर्णी, एकनाथ शिंदे से मिलिंद देवड़ा को मौका!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,030फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें