28.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाकेजरीवाल ने फिर बनाया नया बहाना?, कोर्ट से कहा अगली बार आऊंगा

केजरीवाल ने फिर बनाया नया बहाना?, कोर्ट से कहा अगली बार आऊंगा

कोर्ट ने इस मामले को 16 मार्च तक लिए टाल दिया।

Google News Follow

अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। उन्हें कोर्ट ने 17 फरवरी को पेश होने को कहा था। इस दौरान केजरीवाल ने कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र की वजह से आज कोर्ट में वे शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने कहा किअगली बार खुद कोर्ट में आऊंगा।

गौरतलब है कि, दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच बार समन जारी कर पेश होने के लिए कहा। लेकिन, अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को यह कहकर नजरअंदाज किया कि यह अवैध है। जिस पर ईडी ने कोर्ट का रुख किया। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईडी के सामने पेश होने को कहा था। साथ कोर्ट ने 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था।

शनिवार को केजरीवाल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वे कोर्ट आना चाहते थे लेकिन दिल्ली का बजट सत्र शुरू होने की वजह से वह कोर्ट के सामने पेश नहीं हो सके, मगर अगली बार वे कोर्ट में जरूर आएंगे। हालांकि, ईडी ने भी इसका विरोध नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले को 16 मार्च तक लिए टाल दिया। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी, उस दिन वह 10 बजकर 15 मिनट पर व्यक्तिगत रूप से जरूर मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें

UP में छह माह के लिए हड़ताल पर बैन, उल्लंघन पर बिना वारंट होगी गिरफ्तारी          

कांग्रेस ने सच छुपाया! 4 साल से बकाया है 135 करोड़ टैक्स, सिर्फ दिया ढाई करोड़      

“ममता, क्रूरता की रानी! BJP के बाद, अधीर रंजन को भी संदेशखाली जाने से रोका  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें