34 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमक्राईमनामाट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटी, 20 श्रद्धालुओं की मौत, घायलों की स्थिति...

ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटी, 20 श्रद्धालुओं की मौत, घायलों की स्थिति गंभीर!

इस घटना में बच्चों और महिलाओं सहित 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है| जिला अस्पताल की ओर से अभी भी हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई|शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी|इस हादसे के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया|इस घटना में बच्चों और महिलाओं सहित कुल 20 लोगों की ददर्नाक मौत हुई है|जिला अस्पताल की ओर से अभी भी हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|

पटियाली, दरियावगंज मार्ग पर शनिवार, सुबह 10.00 बजे के आसपास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पास के तालाब में जा गिरी|ट्राली के तालाब में पलटते ही उसमें सवार अधिकांश श्रद्धालु तालाब में दब गए|इस दुर्घटना में 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी|

बता दें की इस भीषण हादसे में मृतकों में महिलाएं और बच्चों के साथ 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है|ट्रैक्टर ट्राली की दुर्घटना में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए|सुबह-सुबह हुई घटना जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे|कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने और बड़ी संख्या में मृतकों की संख्या से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है|

घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है|जिला अस्पताल की ओर से अभी भी हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों में एक ही परिवार के कई लोगों शामिल होने की बात कही जा रही है|दूसरी ओर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है, जिनका परीक्षण किया जा रहा है|

​यह भी पढ़ें-

किसानों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, 1 और किसान की मौत, 3 पुलिसकर्मियों की मौत !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें