36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाBharat Tex 2024: PM Modi ने किया उद्घाटन, 100 से अधिक देश...

Bharat Tex 2024: PM Modi ने किया उद्घाटन, 100 से अधिक देश हुए शामिल!

तीन दिवसीय यह कार्यक्रम अब तक का देश में सबसे बड़ा टेक्स 2024 कार्यक्रम है, जिसे दिल्ली स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है|भारत टेक्स-2024 का आयोजन आज यानि 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। 

Google News Follow

पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया। पीएम द्वारा यह उद्धघाटन भारत मंडपम में किया गया|यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े विश्वस्तर पर देश अब तक का सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है।इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों ने बढ़चढ़कर भाग लिया है|तीन दिवसीय यह कार्यक्रम अब तक का देश में सबसे बड़ा टेक्स 2024 कार्यक्रम है, जिसे दिल्ली स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है|भारत टेक्स-2024 का आयोजन आज यानि 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है। टेक्स 2024 के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कार्यक्रम एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजन किया जा रहा है।

वही, पीएम मोदी ने कहा कि यह 5एफ फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेनर (विदेश) है। एक तरह से पूरा दृश्य हमारे सामने है, पांच एफ के इस अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, हम किसानों, एमएसएमई और निर्यात को प्रोत्साहित कर रहे हैं। निवेश और टर्नओवर के मामले में एमएसएमई को सुव्यस्थित रूप में भी संशोधन किया है, इससे उद्योगों का गुणवत्ता और उत्पादन की वृद्धि होगी। साथ ही बड़े होने के बाद भी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत टेक्स-2024 में 100 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रदर्शक, 3 हजार खरीदार और 40,000 व्यापारी आगंतुक  इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए एक साथ आए हैं। यह कार्यक्रम सदस्यों के लिए कपड़ा पारिस्थितिकी विशेषज्ञों से मिलने और अपने विचार साझा करने के लिए एक मंच बन गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 के उद्घाटन परकहा कि 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भारत मंडपम का उद्घाटन किया था|मात्र केवल 7 महीने  यह जगह और यशोभूमि छोटी पड़ने लगी है। वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने तीसरे कार्यकाल में भी इसे संबोधित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

‘ध्रुव’ का जलवा, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, इंडिया ने इस एक मैच से जीती सीरीज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें