28.6 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमक्राईमनामान्यायिक हिरासत में एल्विस यादव ने पुलिस को कबूला सांपों के जहर...

न्यायिक हिरासत में एल्विस यादव ने पुलिस को कबूला सांपों के जहर तस्करी का सच!

इस बीच नोएडा पुलिस को एल्विस यादव के पास से एक चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है| एल्विस ने पुलिस को बताया कि वह सांपों के जहर तस्करी में शामिल था|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित रेव पार्टी में सांपों के जहर तस्करी का मामला प्रकाश में आया है| उक्त मामले में एल्विस यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मिली है| इस बीच नोएडा पुलिस को एल्विस यादव के पास से एक चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है| एल्विस ने पुलिस को बताया कि वह सांपों के जहर तस्करी में शामिल था|

बता दें कि एल्विस यादव के इस कबूलनामे से रेव पार्टी काला सच में अब खुलकर सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है|वही एल्विस ने खुद पर लगे आरोपों को सच बताया है| उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वह पार्टी में सांप और सांपों का जहर मंगवाता था| यही नहीं उसने यह भी स्वीकार किया कि नवंबर महा में गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से राहुल सहित एक-एक कर रेव पार्टियों में सभी से मिला था|और साथ ही उनके संपर्क में भी था|

गौरतलब है कि मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल संस्था के सदस्य गौरव गुप्ता ने नोएडा की पार्टियों में सांपों के जहर के प्रयोग पर शिकायत की थी|इस शिकायत पर ड्रग्स डिपार्टमेंट और वन विभाग की टीम ने नोएडा सेक्टर 51 के गेस्ट हाउस में छापेमारी की थी|इस मामले में पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है| इस एक्ट में आरोपी को आसानी से जमानत भी नहीं मिलती है|

पुलिस ने छापामारी में रेव पार्टी से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था| इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही एल्विस यादव के नाम का खुलासा हुआ था, जिसके बाद उसे आरोपी बनाया गया था| हालांकि एल्विस ने शुरुआत में तमाम आरोपों से इनकार किया था|

​यह भी पढ़ें-

पुतिन पांचवी बार रूस की कमान संभालेंगे!, 88 प्रतिशत वोट के साथ जीता राष्ट्रपति चुनाव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,107फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें