31 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमब्लॉगLS 4th Phase: दिग्गज नेताओं, सितारों और राज घरानों के प्रत्याशियों का...

LS 4th Phase: दिग्गज नेताओं, सितारों और राज घरानों के प्रत्याशियों का किस्मत दांव पर!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण ​चौथे चरण में 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है। चौथे चरण के लिए एक सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रही है। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई पूर्व मंत्री शामिल हैं।​

​इस चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक अभी मौजूदा सांसद हैं। इस चुनाव में अखिलेश के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक और बसपा से इमरान बिन जफर हैं।

अजय मिश्र टेनी: उत्तर प्रदेश की खीरी सीट भी ​सबसे चर्चित सीट बनी हुई है। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा के टिकट पर ​दोबारा​ मैदान में हैं। ​इस चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को उतारा है।​ इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है|

साक्षी महाराज: साक्षी महाराज एक बार फिर उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस छोड़कर सपा में आईं अन्नू टंडन प्रत्याशी हैं। अन्नू टंडन सांसद रह चुकी हैं। बसपा के टिकट पर अशोक पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं।​

​नित्यानंद राय:मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर बिहार के उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं। ​

गिरिराज सिंह: बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज के सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं।​ मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन के सामने कुमारी अनीता राजद की उम्मीदवार हैं।​

असदुद्दीन ओवैसी: इस लोकसभा चुनाव में हॉट सीटों की सूची में हैदराबाद भी शामिल है। यहां के सियासी मुकाबले की चर्चा खूब हो रही है। चार बार के सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सामने अपना किला बचाने की चुनौती होगी। इस बार उनका सीधा मुकाबला भाजपा की डॉ. माधवी लता से है। वह हाल ही में राजनीति में आई हैं। इस सीट पर ओवैसी के सामने कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष मो. वलीउल्लाह समीर को उतारा है। बीआरएस से जी. श्रीनिवास यादव प्रत्याशी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां महज 45.8% मतदान हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा: बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी के उम्मीदवार हैं।​ इस बार भाजपा ने सांसद एसएस अहलूवालिया को यहां से उतारा। इसके अलावा, माकपा ने जहांआरा खान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अर्जुन मुंडा: झारखंड की खूंटी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस से कालीचरण मुंडा हैं। 2019 में खूंटी सीट पर भाजपा के अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज की थी। ​

कांतिलाल भूरिया: मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को अपना चेहरा बनाया है। भूरिया का मुकाबला भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान से है। पिछले चुनाव में रतलाम सीट पर भाजपा के गुमान सिंह डामोर ने जीत दर्ज की थी। ​

अधीर रंजन चौधरी बनाम यूसुफ पठान: ​पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट का मुकाबला भी ​बड़ा​ रोचक है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी एक बार फिर मैदान में हैं। वहीं, टीएमसी ने ​उनके​ सामने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। दूसरी ओर भाजपा ने डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को मैदान में उतारा है।​

कीर्ति आजाद: दक्षिण बंगाल में स्थित बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद टीएमसी के उम्मीदवार हैं। कीर्ति आजाद 1983 की विश्व विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उनके पिता भगवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।​ इस चुनाव में भाजपा ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष रहे दिलीप घोष को उतारा है​|​ वहीं, भाकपा ने सुकृति घोषाल को अपना चेहरा बनाया है। ​इस​ सीट से पिछली बार भाजपा के एसएस अहलूवालिया जीते थे। जो इस बार आसनसोल से उम्मीदवार हैं।

महुआ मोइत्रा बनाम अमृता रॉय: लोकसभा चुनाव ​2024 में कई ऐसे नाम हैं, जिनका ​संबंध​ राजघरानों से है। इस सूची में एक नाम अमृता रॉय का भी है। कृष्णानगर शाही परिवार की सदस्य अमृता रॉय लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। ​शाही उम्मीदवार का सामना तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और माकपा की एसएम सादी से है।​

पंकजा मुंडे: महाराष्ट्र का बीड लोकसभा क्षेत्र भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का गढ़ रहा है। इस चुनाव में गोपीनाथ मुंडे की बड़ी बेटी पंकजा मुंडे मैदान में हैं। अभी इस सीट पर पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे मौजूदा सांसद हैं। 2024 के चुनाव में उनके सामने बजरंग सोनवाने एनसीपी (शरद गुट) के प्रत्याशी हैं। चौथे चरण में केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री दानवे महाराष्ट्र की जालना सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनके सामने कल्याण काले कांग्रेस का चेहरा हैं। ​

जी. किशन रेड्डी: तेलंगाना की चर्चित सीट से रेड्डी केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री के साथ-साथ तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस चुनाव में जी. किशन रेड्डी के सामने कांग्रेस से दानम नागेंद्र और बीआरएस से टी. पद्म राव हैं। तेलंगाना की करीमनगर सीट भी इस चुनाव में चर्चा में है। यहां तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस से राजेंद्र राव वेलचाला और बीआरएस से विनोद कुमार बोइयानापल्ली प्रत्याशी हैं।

वाईएस शर्मिला: इस लोकसभा चुनाव कई सीटों पर परिवार के सदस्य भी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। आंध्र प्रदेश की कडप्पा लोकसभा सीट पर भी परिवार वालों के बीच सियासी भिड़ंत है। इस चुनाव में शर्मिला का मुकाबला चचेरे भाई वाईएस अविनाश रेड्डी से है। अविनाश रेड्डी को वाईएसआर कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वहीं एनडीए गठबंधन से टीडीपी के चदीपिरल्ला भूपेश सुब्बारामी रेड्डी उम्मीदवार हैं।​

किरण कुमार रेड्डी: अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एन किरण कुमार रेड्डी की किस्मत भी इस चुनाव में दांव पर है। राजमपेट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में वह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने शेख बशीद को अपना प्रत्याशी बनाया है।​

​यह भी पढ़ें-

देश के 13 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था तैनात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें