26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियापुरी में प्रधानमंत्री का दौरा, बीजेडी पर बोला हमला!, कहा, भ्रष्टाचारियों के...

पुरी में प्रधानमंत्री का दौरा, बीजेडी पर बोला हमला!, कहा, भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है सरकार!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा धुआंधार प्रचार करने में जुटी हुई है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पांचवें चरण के मतदान के दौरान ओडिशा के पुरी में बड़ा दावा किया| उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रोड शो किया| यहां रोड शो के बाद पीएम मोदी ने ढेंकनाल में रैली निकाली| रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) पर निशाना साधा|

बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं, तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया? इसकी वजह है बीजेडी सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है. मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं| बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं|’

ओडिशा की जनता बीजेडी सरकार को उखाड़ फेंकेगी: मोदी ने कहा कि बीजद सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के नियंत्रण में है| पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों ने उनके आवास और कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है| साथ ही बीजेडी पर ओडिशा की संपदा और संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीजेडी सरकार में जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को होगा|

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ”बीजेडी सरकार के दौरान जगन्नाथजी मंदिर भी सुरक्षित नहीं है| पिछले छह साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी पता नहीं है| इसके पीछे बड़ा राज बीजेडी सरकार और उसके लोगों की नजदीकी है| मुख्यमंत्री ने इसे छुपा कर रखा है|बीजेडी जानना चाहती है कि दबायी गयी जांच रिपोर्ट में क्या है|

यह भी पढ़ें-

LS 2024: पांचवें चरण में 1.00 बजे तक 36. 73 प्रतिशत मतदान हुआ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें