26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: पांचवें चरण में दोपहर 3.00 बजे तक 47.53 प्रतिशत हुआ!

LS 2024: पांचवें चरण में दोपहर 3.00 बजे तक 47.53 प्रतिशत हुआ!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और उत्तर प्रदेश के एक गांव में चुनाव के बहिष्कार की खबरों के बीच छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर सोमवार अपराह्न तीन बजे तक 47 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया।चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग को अलग-अलग राजनीतिक दलों से 1,036 शिकायतें मिली हैं, जिनमें ईवीएम में खराबी और कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों में घुसने से रोकने का आरोप लगाया गया था। ​

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जैसे कई प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर वोटर समेत 8.95 करोड़ से ज्यादा लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

महाराष्ट्र में अपराह्न एक बजे तक सबसे कम 27.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, तो वहीं लद्दाख में सबसे अधिक 52.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।बिहार में 45.33 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.90 प्रतिशत, झारखंड में 53.90 प्रतिशत, ओडिशा में 48.95 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 47.55 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 62.72 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

बता दें कि जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें 13 महाराष्ट्र की, 14 उत्तर प्रदेश की, सात पश्चिम बंगाल की, पांच बिहार की, तीन झारखंड की, पांच ओडिशा की, एक जम्मू-कश्मीर की और एकमात्र सीट लद्दाख की है। यह दौर सात चरण के चुनावों में सबसे कम 49 सीटों पर होगा।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत: बिहार-45.33 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर- 44.90 प्रतिशत, झारखंड- 53.90 प्रतिशत, लद्दाख-​ 61.26 प्रतिशत, महाराष्ट्र- 38.77 प्रतिशत, ओडिशा- 48.95 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश- 47.55 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल- 62.72 प्रतिशत किया गया है|

स्मृति ईरानी ने बताया उन्होंने किसे दिया वोट​: उत्तर प्रदेश के अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वोट डालने के बाद कहा,आप जल्द से जल्द अपने मतदान केंद्र जाकर इस उत्सव में सहभागी बनें। उन्होंने कहा मेरा सौभाग्य है कि मैंने अपने गांव में विकसित भारत के संकल्प के साथ गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक नेता को मैंने अपना मत दिया।

वही दूसरी ओर महाराष्ट्र में: केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।अपना वोट डालने के बाद पीयूष गोयल ने कहा,मुंबई और देश के बाकी हिस्सों में पांचवें चरण का मतदान चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि सभी को लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेना चाहिए। मुझे विश्वास है कि मुंबई के लोग बड़ी संख्या में बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।​

यह भी पढ़ें-

पुरी में प्रधानमंत्री का दौरा, बीजेडी पर बोला हमला!, कहा, भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है सरकार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें