31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहलवा बयान पर निर्मला सीतारमन का जवाब, "राजीव गांधी फाउंडेशन में कितने...

हलवा बयान पर निर्मला सीतारमन का जवाब, “राजीव गांधी फाउंडेशन में कितने SC/ST/OBC है?…”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है की, राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस 70 साल तक देश का पैसा हलवा समझकर ही खा रहीं थी

Google News Follow

संसद में मोदी सरकार के 11 वे बजट पर चर्चा जारी है। इन बजट चर्चा के दौरान विरोधीपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट बनने के बाद हलवा खाते अफसर और निर्मला सीतारमन पर तंज कसते कहा था,” देश का हलवा बट रहा है, और उसमें SC/ST/OBC नहीं है।”, जिस पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने सभी सांसदों को जवाब देते हुए राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार किया है।

निर्मला सीतारमन ने राहुल गांधी से पूछा है की, “राजीव गांधी फाऊंडेशन में कितने SC/ST/OBC है ?इसमें 9 लोग हैं कोई एससी नहीं हैं।”, निर्मला सीतारमन अपने जवाब में राहुल गांधी की दुखती रग पर पांव रख दिया है। निर्मला सीतारमन ने राहुल गांधी को साथ ही नसीहत दी है की, “Charity begins at home, पहले अपने घर की व्यवस्था सही करो फिर दूसरो से सवाल करो”

आपको बता दें, इससे पहले भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी द्वारा संचालित राजीव गांधी फाउंडेशन पर काफी उंगलिया उठ चुकी है। चीन की एम्बेसी द्वारा राजीव गांधी फाऊंडेशन में बड़ी रकम ट्रांसफर होने के चलते राहुल गांधी और चीन की कम्युनिस्ट संबंधो पर बड़ा बवाल हुआ था। अब निर्मला सीतारमन ने राहुल के राजीव गांधी फाउंडेशन की बात कर इशारों इशारों काफी कुछ कह दिया है।

राहुल गाँधी के हलवे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है की, राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस 60 साल तक देश का पैसा हलवा समझकर ही खा रहीं थी, इसीलिए सारा ध्यान हलवे पर अटका हुआ है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: अमोल मिटकरी का मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पर सनसनीखेज आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें