29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता बलात्कार और हत्या प्रकरण: IMA द्वारा 24 घंटे का बंद घोषित...

कोलकाता बलात्कार और हत्या प्रकरण: IMA द्वारा 24 घंटे का बंद घोषित !

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है की सुनियोजित तरीके से आई इस भीड़ ने घटनास्थल से सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस की कारवाई करने में अनुपस्थिती, प्रदर्शनकारियों के साथ बुरा व्यवहार और भीड़ के वक्त भाग जाने के कारण डॉक्टरों का गुस्सा बढ़ा है।

Google News Follow

इंडियन मीडिया असोसिएशन (IMA) द्वारा गुरुवार (15 अगस्त) के दिन शनिवार से रविवार तक 24 घंटों का राष्ट्रव्यापी बंद घोषित किया गया है। IMA ने अधिकृत बयान जारी कर कहा है की 24 घंटे के लिए देशभर में नॉन-इमरजेंसी सर्विसेस से हम विथड्रॉ करते है।

कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय युवा डॉक्टर के साथ बलात्कार और खून के घिनौने अपराध के बाद कोलकाता के रेजिडेंट डॉक्टर्स और स्थानिकों में आक्रोश बढ़ा है। साथ ही, बुधवार (14 अगस्त) शाम को प्रदर्शन कर रहें छात्रों पर सुनियोजीत तरीके से उन्मादी भीड़ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है की सुनियोजित तरीके से आई इस भीड़ ने घटनास्थल से सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस की कारवाई करने में अनुपस्थिती, प्रदर्शनकारियों के साथ बुरा व्यवहार और भीड़ के वक्त भाग जाने के कारण डॉक्टरों का गुस्सा बढ़ा है। डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शनों के चलते प्रदेश में आरोग्य व्यवस्था चरमराई है।

ऐसे में IMA ने देशव्यापी बंद की घोषणा की है। अपने आधिकारिक बयान में IMA ने कहा है, मॉडर्न मेडिसीन के डॉक्टरों द्वारा शनिवार, 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार, 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक राष्ट्रव्यापी सेवाएं बंद रहेंगी, इन 24 घंटो के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं होंगी; हालाँकि, अन्य आवश्यक सेवाएँ जारी रहेंगी। साथ ही IMA ने अपनी प्रेस कॉन्फरेंस में कहा है, “सभी आवश्यक सेवाएं बरकरार रखी जाएंगी। हताहतों की संख्या बढ़ाई जाएगी. नियमित ओपीडी काम नहीं करेंगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएंगी। यह वापसी उन सभी क्षेत्रों में है जहां भी आधुनिक चिकित्सा चिकित्सक सेवा प्रदान कर रहे हैं। आईएमए को अपने डॉक्टरों के उचित कारण के लिए राष्ट्र की सहानुभूति की आवश्यकता है”

साथ ही महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ़ रेजीडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने भी शुक्रवार (16 अगस्त) के दिन मुंबई के आज़ाद मैदान में मोर्चा का आयोजन किया है। वहीं कोलकाता की फिल्म एंड टेलविजन इंडस्ट्री ने आरजी कार के प्रदर्शनकारियों का साथ देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:

ISRO ने लांच किया SSLV-D3, देश का नया रॉकेट होगा स्पेस इंडस्ट्री का हीरो!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें