27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधानसभा चुनाव: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव तारीखों की घोषणा; महाराष्ट्र में...

विधानसभा चुनाव: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव तारीखों की घोषणा; महाराष्ट्र में देरी क्यों?

जम्मू में पाकिस्तान ने आतंकवदियों को बेशक़ीमती और एडवांस हथियारों के साथ कश्मीर में घुसाया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के चुनावों के दरम्यान अनिश्चित घटनाऐं होना संभव है!

Google News Follow

शुक्रवार (16 अगस्त) के दोपहर भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा की। घोषणा में कहा 5 सितंबर से गैजेट नोटिफिकेशन आने से लेकर 6 अक्टूबर तक चुनाव जारी रहने की बात हुई है। दोनों राज्यों में 4 अक्तूबर को चुनाव नतीजों के उपरांत 6 अक्तूबर को आधिकारिक तौर पर चुनाव समाप्त होंगे।

इसी में हरियाणा के 90 सीटों पर 1 अक्तूबर को मात्र एक चरण में मतदान होगा, तो जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और, 1 अक्तूबर के तीन चरणों में चुनाव होंगे। वहीं दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

बता दें की, जम्मू कश्मीर में 370, 35 A हटने के बाद पहली बार विधानसभा के चुनाव होने जा रहें है, दूसरी ओर जम्मू में पाकिस्तान ने आतंकवदियों को बेशक़ीमती और एडवांस हथियारों के साथ कश्मीर में घुसाया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के चुनावों के दरम्यान अनिश्चित घटनाऐं होना संभव है! इस बात पर जवाब देते हुए चीफ कमिश्नर ने कहा है, चुनावों के लिए हमने माननीय गृहमंत्री से बात की साथ ही हमने इलाकों का जायजा भी लिया है। जम्मू कश्मीर के चुनावों में जहां जितनी जरुरत होगी पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल उपलब्ध कराएं जाएंगे।

वहीं चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने महाराष्ट्र चुनावों की घोषणा टाल दी है, कहा गया है सुरक्षाबलों की जरुरत को आधार मान कर उन्होंने 2 राज्यों में चुनावों का निर्णय लिया है, साथ ही महाराष्ट्र में बारिश और त्योहारों के चलते चुनावों से दूर रखा गया है। नवंबर या नवम्बर के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव और यूपी के उपचुनावों को महाराष्ट्र के साथ ही करवाने के अंदाजा भी लगाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 25 नवंबर को ख़त्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता बलात्कार और हत्या प्रकरण: IMA द्वारा 24 घंटे का बंद घोषित !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें