29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमराजनीतिमनमोहन 10 साल में 10 बार भी नहीं, मोदी 5 साल में...

मनमोहन 10 साल में 10 बार भी नहीं, मोदी 5 साल में 35 बार असम आए:नड्डा

Google News Follow

Related

गुवाहाटी: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को असम के बोको में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा, ‘जब आपने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना था , वो 10 साल में यहां कुल 10 बार भी नहीं आए थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मात्र 5 साल के अंदर ही यहां 35 बार आए हैं और इस इलाके के विकास को गति दी है।’

जेपी नड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन और अवसरवादी राजनीति में घिर चुकी है। कांग्रेस का वैचारिक पृष्ठभूमि पर मानसिक दिवालियापन हो चुका है। केरल में कांग्रेस सीपीएम के खिलाफ, जबकि बंगाल और असम में गले मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस सम्प्रदायवादी पार्टी हो गई है। नड्डा ने कहा, ‘पिछले 50 साल में बोडो समस्या के चलते हजारों लोग हताहत हुए, पुलिस के हजारों लोग मारे गए। लेकिन मोदी की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने बोडो एकॉर्ड कराकर जहां असम की अस्मिता को सुरक्षित रखा, वहीं बोडो समस्या को हमेशा के लिए सुलझा दिया गया।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें