29.4 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाकोविड-19:हालात यहीं रहे तो लॉकडाउन अटल: उद्धव ठाकरे

कोविड-19:हालात यहीं रहे तो लॉकडाउन अटल: उद्धव ठाकरे

Google News Follow

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कोरोना इसी तरह बढ़ा तो 15 दिन में संसाधन कम पड जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग लापरवाह हो गए हैं, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए एक-दो दिन में और अधिक पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लॉकडाउन लगाने का फैसला होगा तो फिर आर्थिक स्थिति खराब होगी। हमें धैर्य के साथ कोरोना से लड़ना होगा। एजजुट होकर हमें कोरोना से युद्ध लड़ना होगा। हमने इसके लिए प्रयास किए भी हैं। राज्य में 500 स्थानों पर कोरोना टेस्ट की सुविधा दी गई है। आज की तारीख में हर दिन 1 लाख 82 हजार टेस्टिंग कर रहे हैं, जल्दी ही यह आंकड़ा 2.5 लाख तक पहुंचेगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि हालात यही रहे तो फिर लॉकडाउन से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति डरावनी है, लेकिन हम सच छिपा नहीं सकते। हमारे पास 2,20,000 आइसोलेशन बेड हैं और उनमें से 62 फीसदी बेड भर चुके हैं। आइसोलेशन बेड 20,000 हैं, जिनमें से 48 फीसदी भर गए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटर भी 30 फीसदी भर गए हैं। यदि यही हाल रहा तो आने वाले 15 दिनों में हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर साबित होने लगेगा। यदि हम बेड बढ़ा भी देंगे तो डॉक्टर और नर्स कहां से लाएंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें