29.4 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियावनटांगियों संग दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, 82 करोड़ की देंगे सौगात!

वनटांगियों संग दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, 82 करोड़ की देंगे सौगात!

ग्रामीण अपने घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुटे हैं। योगी आदित्यनाथ हर साल वनटांगिया परिवारों के बीच दीपावली मनाने पहुंचते हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन पहुंचकर ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। ​ग्रामीण अपने घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुटे हैं। योगी आदित्यनाथ हर साल वनटांगिया परिवारों के बीच दीपावली मनाने पहुंचते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 77.97 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास और 4.43 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। प्रमुख योजनाओं में वनटांगिया गांव को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क, कुसम्ही जंगल में ईको पार्क और पिपराइच में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण शामिल है।

गौरतलब है कि वनटांगिया समुदाय दशकों तक बुनियादी सुविधाओं और नागरिक अधिकारों से वंचित रहा। अंग्रेजी शासन के दौरान जंगलों में साखू के पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए इन परिवारों को बसाया गया था। आजादी के बाद भी उनकी स्थिति में लंबे समय तक सुधार नहीं हुआ।

वर्ष 1998 में सांसद बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इस समुदाय की समस्याओं को उठाया और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। वर्ष 2009 से उन्होंने वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा शुरू की। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले ही वर्ष वनटांगिया बस्तियों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया गया।

इसके बाद गोरखपुर और महराजगंज के 23 वनटांगिया गांवों में सड़क, बिजली, पानी, पक्के मकान, स्कूल, शौचालय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा। आज इन गांवों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और परिवार विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

​यह भी पढ़ें-

‘हनुमान अंश’ OTT पर आ गई!

अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर हैरी बॉक्सर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें