28.6 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमबॉलीवुडबहुत कम उम्र में मेरी शादी हो गई थी:शुभांगी अत्रे

बहुत कम उम्र में मेरी शादी हो गई थी:शुभांगी अत्रे

Google News Follow

Related

धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से विख्यात हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का कहना है कि उन्हें अक्सर विवाहित महिलाओं के खिलाफ इंडस्ट्री में मौजूद पूर्वाग्रहों से जूझना पड़ता है। वह कहती हैं कि इस तरह की रूढ़ियों से जूझने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी और आखिरकार अपने सपनों को हासिल किया। शुभांगी ने कहा, “मुझे याद है कि बहुत कम उम्र में मेरी शादी हो गई थी।

मैं बहुत खुश थी कि मैं मुंबई जा रही हूं और मुझे लगा कि मैं अपने सपनों को हासिल कर सकती हूं। लेकिन एक बार जब मैं यहां आ गई, तो मुझे बताया गया कि शादीशुदा महिलाओं को हिरोइन मटेरियल (अभिनेत्री बनने के लायक नहीं) नहीं माना जाता है।”शुभांगी ने कहा, “लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करती रही और आज मैं इस मामले में धन्य हूं। मेरे पति और परिवार ने इस सबका भरपूर समर्थन किया।”शुभांगी हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। उन्होंने कहा, “मैं बचपन से ही पूरी तरह से फिल्मी हूं। और मैं अपनी आखिरी सांस तक वही रहूंगी। मैंने बहुत कम उम्र से ही यह मन बना लिया था कि मुझे अभिनेत्री बनना है।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,006फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें