25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू लड़की को फंसाने के लिए क़ुरान अली बना करन सिंह!

हिंदू लड़की को फंसाने के लिए क़ुरान अली बना करन सिंह!

कुरान अली दक्षीण सलमारा जिले के फकीरगंज का रहिवासी है, जहां वो दो महिलाओं से शादी कर चूका है।

Google News Follow

असम में मुस्लिम व्यक्ती कुरान अली को अपनी पहचान छिपाकर और हिंदू होने का झांसा देकर हिंदू महिला को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लड़की को फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो के लिए उकसाने के बाद कुरान अली ने लड़की को ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का आरोप किया गया है।

दरसल घटना बारहट जिले के टिटाबोर शहर की बताई जा रही है जहां  पीड़िता के शिकायत के बाद कुरान अली को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट अनुसार, कुरान अली दक्षीण सलमारा जिले के फकीरगंज का रहिवासी है, जहां वो दो महिलाओं से शादी कर चूका है। लेकीन पिछले साल के सितंबर में जल जीवन मिशन के तहत टीटाबोर शहर में प्लंबर का काम करने आया था। यहां उसने सभी को अपनी पहचान करन सिंग नाम से कराइ थी। अपनी इस नकली पहचान के साथ कुरान ने पीडिता से पहचान बनाई, मेलजोल बनाया।

शुरवात की पहचान दोस्ती में बदली, उसीका फायदा उठाकर कुरान ने लड़की को प्यार का झांसा दिया। पीड़िता से वीडिओ कॉल्स और चैटिंग करने लगा। दोनों में एक दूसरे को फोटो, वीडिओ भेजना शुरू कर दिया। उसने लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिती में कई फोटोज लिए। साथ उसके फोन में लड़की के साथ कई अश्लील फोटो और वीडिओ थे।

इन्हीं फोटो और वीडिओ का इस्तेमाल कर कुरान अली ने लड़की को ब्लॅकमेल करने और पैसें ऐंठने की शुरुवात की। इस शुरुवात में वो लड़की से हजार, दो हजार, पांच हजार रुपए लिया करता। लेकीन कुछ समय बाद लड़की को कुरान की असली पहचान पता चली। उसका नाम बदलकर लड़की को फंसाने वाला झूठ खुल गया। इसके बाद कुरान ने लड़की को वीडिओ को सोशल मीडिया पर वायरल करने, और परिवार का खून की धमकी देकर इस्लाम अपनाने को कहा।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: संजय राऊत की पहली प्रतिक्रिया,’हमारा गला घोंटने की कोशिश!’

छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढहने की वजह आई सामने; जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत !

पुतिन ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, यूक्रेन हमले के बाद भड़के लोग!

डरी हुई पीड़िता ने धर्मान्तर करने के बावजूद कुरान अली उसे ब्लॅकमेल करता रहा। इस बार वो लाख, दो लाख, तीन लाख की मांग कर रहा था। असहाय्य लड़की ने आखिरकार अपने परिवार को ये बात बताई। जिसके बाद RSS के स्थानिक कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

टिटाबोर पुलिस ने कुरान अली के खिलाफ बीएनएस धारा 299, 308(4), 318(2), 319(2), 351(3), 55 और 58 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दक्षिण सलमारा पुलिस की मदद से बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें