29 C
Mumbai
Saturday, October 5, 2024
होमदेश दुनियाHaryana Polls 2024 : 90 सीटों पर मतदान जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच...

Haryana Polls 2024 : 90 सीटों पर मतदान जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर!

कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है।

Google News Follow

Related

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है| राज्य के सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग की जा रही है। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया है| सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे अधिक मतदान जींद जिले में देखी गई। यहां अब तक 27.20 प्रतिशत मतदान किये जा चुके हैं। मतदान की सबसे कम रफ्तार 13.46 प्रतिशत के साथ पंचकूला में रिकॉर्ड की गई। 

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रदेश की इन 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 22 जिलों के 2.03 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जींद में सबसे ज्यादा 27.20 प्रतिशत और पंचकूला में सबसे कम 13.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

गौरतलब है कि हरियाणा के चुनाव में रोचक मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी में माकपा को समर्थन दिया है।

वही, कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है।

यह भी पढ़ें-

कुपवाड़ा में ठोके 2 आतंकी !

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,361फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
180,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें