31.2 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमक्राईमनामाकुपवाड़ा में ठोके 2 आतंकी !

कुपवाड़ा में ठोके 2 आतंकी !

इलाके में अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि कोई और आतंकवादी छिपा तो नहीं है।

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर किया है। इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की है। इसी के साथ इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

ने शनिवार (5 अक्तूबर) सुबह कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ‘ऑपरेशन गुगलधर’ के तहत सुरक्षाबलों आतंकियों की खोज की। सेना अफसर के अनुसार, ‘चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। इलाके की तलाशी चल रही है और अभियान जारी है। सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की।’

यह भी पढ़ें:

NIA की 22 जगहों पर रेड जैश-ए-मुहम्मद से संबंधित चार संदिग्ध गिरफ्तार!

आईआईटी कानपूर के प्रोफेसर ने बनाया मुंह कैंसर पता लगाने वाला डीवाइस!

काला जादू करने के आरोप में महिला को जिंदा जलाया!

उनके पास से हथियार और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं. हथियारों और अन्य सामग्रियों से साफ है कि आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे। इलाके में अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि कोई और आतंकवादी छिपा तो नहीं है। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ सख्त अभियान है, जिसमें आतंकवादियों को खत्म करने और शांति प्रस्थापित करने के लिए लगातार कारवाई हो रही है। बता दें की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ़ कंट्रोल) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें