29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाआईआईटी कानपूर के प्रोफेसर ने बनाया मुंह कैंसर पता लगाने वाला डीवाइस!

आईआईटी कानपूर के प्रोफेसर ने बनाया मुंह कैंसर पता लगाने वाला डीवाइस!

इसकी टेस्टिंग के दौरान 22 वर्ष आयु के लड़कों में तक कैंसर उजागर हुआ है।

Google News Follow

IIT कानपूर में प्रोफेसर की मदद से एक ऐसा अनोखा डीवाइस बनाया गया है की केवल उसे मुंह में डालने से कुछ ही मिनटों में कैंसर का पता चल सकता है। बस इतना ही नहीं, यह डीवाइस रोगी को किस स्टेज का कैंसर हुआ है इसकी भी सटीक जानकारी दे सकता है। इस खोज से कैंसर के डाइग्नोसिस में नई क्रांति लाने की बात की जा रही है।

आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित मुंह की जांच करने वाला यह डिवाइस से मुंह के कैंसर का शुरुआती स्टेज में ही जानकारी दे देता है। मुंह के अंदर जाने के बाद यह डीवाइस पिक्चर्स लेता है। इन पिक्चर्स का विश्लेषण कर यह डीवाइस कुछ ही मिनटों में रिजल्ट्स बताता है। इस यंत्र को स्कैन जिनी कंपनी द्वारा तैयार किया है। इसे केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह की मदद से तैयार किया है। साथ ही कंपनी ने इसे दिसंबर के महीने तक बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है।

प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह के अनुसार यह डीवाइस इतना कारगर है की यह 90 प्रतिशत सटीकता के साथ जानकारी देता है। इसका आकार टूथब्रश की तरह होने से इसे कहीं भी लेजाया जा सकता है। साथ ही यह डीवाइस मोबाईल से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसे करीब 3000 मजदूरों, कारीगरों पर टेस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:

काला जादू करने के आरोप में महिला को जिंदा जलाया!

7 अक्तूबर का हमला जायज़ था: अयातुल्लाह खोमेनी!

तिरुपति लड्डू विवाद: सर्वोच्च न्यायालय ने दिए स्वतंत्र एसआईटी के तहत जांच के आदेश, सीबीआई और राज्य अधिकारी समेत FSSAI के अधिकारी भी शामिल!

इसकी टेस्टिंग के दौरान 22 वर्ष आयु के लड़कों में तक कैंसर उजागर हुआ है। कैंसर की प्राइमरी स्टेज पर इसका पता चल जाए तो कैंसर से निपटना आसान हो जाता है। साथ ही इस डीवाइस से एक दिन में 300 मरीजों की जांच हो सकती है। इसीलिए इस डीवाइस को भविष्य में क्रांतिकारी कहा जा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें