25 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमक्राईमनामाBahraich Violence: दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में थे!

Bahraich Violence: दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में थे!

दोनों ही आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| वहीं, रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी थी| आक्रोशित भीड़ ने घटना के अगली सुबह जिले में जमकर हंगामा हुआ|
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों सरफराज और तालीम का एनकाउंटर किया गया, जिसमें आरोपी के पैरों में गोली लगी है| दोनों घायल आरोपियों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है| दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है|
सूत्रों के अनुसार दोनों ही आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे| इस बीच नेपाल के हांडा बसेहरी नहर के पास एसटीएफ के साथ सरफराज और तालीम की मुठभेड़ हुई| ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं| अब्दुल हमीद के घर की छत पर ही राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी,जिसके बाद हिंसा भड़क उठी|
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी रिश्तेदारों के साथ नेपाल भागने की कोशिश में थे| दोनों ने एसटीएफ और पुलिस की टीम पर गोली चलाई| एसटीएफ के अनुसार दोनों ओर से  लगभग 15 राउंड की गोली चली थी| ये आरोपी नेपाल की खुली सीमा से बाइक से जा रहे थे| तभी पुलिस के ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और इस दौरान दोनों ही आरोपियों को पुलिस की गोली लगी है|
पुलिस द्वारा एनकाउंटर में घायल हुए आरोपियों का इलाज कर रहे डॉक्टर अरशद ने जानकारी दी कि सरफराज और तालीम को क्रमशः दाएं और बाएं पैर में गोली लगी है| डॉक्टर के अनुसार, गोली अभी भी उनके पैरों में है| स्थिति सामान्य है उन दोनों आरोपियों को बहराइच जिला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है|
यह भी पढ़ें-

चक्रवाती तूफान: मौसम विभाग का एलर्ट!, ​तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें