27.2 C
Mumbai
Friday, July 11, 2025
होमदेश दुनियाचक्रवाती तूफान: मौसम विभाग का एलर्ट!, ​तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार...

चक्रवाती तूफान: मौसम विभाग का एलर्ट!, ​तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश!

पूर्वोत्तर मानसून के साउथ भारत में एक फिर दस्तक देने से चक्रवात की स्थित को लेकर चिंता बढ़ाई हुई है|

Google News Follow

Related

बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवात उठने से कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। चक्रवात देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देश के कुछ राज्यों में ठंड दस्तक दे रही है तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर मानसून के साउथ भारत में एक फिर दस्तक देने से चक्रवात की स्थित को लेकर चिंता बढ़ाई हुई है|

बता दें की भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों के आसपास 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान वे समुद्र तट के आसपास न जाएं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार , अगले एक हफ्ते के दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में बादल नहीं बरसेंगे। साउथ की बारिश की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात के कारण कई राज्यों में एक फिर मूसलाधार बारिस हो रही हैं। वही, कई राज्यों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी के मध्य में 22 अक्टूबर के आसपास कम हवा का दबाव बनने की संभावना है, जिससे अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं। साइक्लोन सर्कुलेशन 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर पर जमा होने लगेगा, जो कर्नाटक और रायलसीमा होते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक जा सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18, 20, 21 और 24 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश होगी, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18, 20 और 21 को और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 20 और 21 अक्टूबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 24 अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है।अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 20-21 को और पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में 23 और 24 अक्टूबर को बरसात होगी।

यह भी पढ़ें-

रॉ अधिकारी के खिलाफ ‘एक्स’ पोस्ट, ट्रोल होने पर डिलीट कर भागी मुंबई कांग्रेस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

98,622फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
256,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें