29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमधर्म संस्कृतिक्रिकेटर के पिता पर खार जिमखाना में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाने का आरोप!

क्रिकेटर के पिता पर खार जिमखाना में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाने का आरोप!

जेमीमा के नाम पर इवान ने लगभग डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक किए थे, जिनमें 35 कार्यक्रम आयोजित हो चुके है। इवान रोड्रिग्स पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा हुआ है। 

Google News Follow

मुंबई के सबसे पुराने क्लबों में से एक खार जिमखाना क्लब ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स की सदस्यता रद्द की है। बताया गया है मुंबई के जाने-माने भव्य खार जिमखाना ने जेमिमा रोड्रिग्स को उनके पिता की ‘धार्मिक गतिविधि’ के कारण सदस्यता रद्द की है। जेमीमा की सदस्यता रद्द करने का फैसला रविवार को वार्षिक आम सभा की बैठक में लिया गया।

खार जिमखाना के अधिकारियों के अनुसार, कुछ सदस्यों ने जेमिमा रोड्रिग्स के पिता इवान की ओर से क्लब परिसर का उपयोग ‘धार्मिक गतिविधियों’ के लिए करने पर आपत्ति जताई, जिस पर यह कारवाई की गई है। कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया है की, जोमिमा के पता इवान रोड्रिग्स अपनी बेटी जेमिमा के मेम्बरशिप का इस्तेमाल हर रविवार को धार्मिक सम्मेंलनो को भराने और कमजोर लोगों का कंवर्जन करने के लिए करते थे। जिसके बाद जेमिमा सदस्यता को रद्द किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जेमिमा रोड्रिग्स के पिता ‘ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज’ नामक संगठन से जुड़े है। जेमीमा के नाम पर इवान ने लगभग डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक किए थे, जिनमें 35 कार्यक्रम आयोजित हो चुके है। इवान रोड्रिग्स पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

विधानसभा चुनाव: मनोज जरांगे का नया आदेश…कहा, कुछ दिनों के लिए ​अंतरवाली​ नहीं आये….!

सलमान को मारने की ​शूटर सुक्खा ​ने​ पुलिस पूछताछ ​में किये चौंकाने वाले खुलासे​!

सुप्रीम कोर्ट के जज ने अपनी खींची हुई ‘वह’ तस्वीर दिखाते हुए अफसोस जताया​ !

बता दें की, जेमिमा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडी है। साथ ही वो पहली महिला खिलाडी थी जिन्हें खार जिमखाना ने सदस्यता दी थी। वहीं आलोचकों ने कहा है की, वो अब पहली महिला खिलाडी भी है जिनकी सदस्यता छीन ली गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें