अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का नया स्पेशल सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके के रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया है। यह गाना आगामी फिल्म केडी: द डेविल का हिस्सा है। हाल ही में जारी इसके प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर कड़ी आलोचना की है।
पिछले सप्ताह जारी हुए प्रोमो में नोरा फतेही को एक डांस बार में नाचते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह घाघरा-चोली पहनकर बैकअप डांसर्स के साथ मंच पर परफॉर्म करती नजर आती हैं, जबकि आसपास पुरुषों की भीड़ दिखाई देती है। गाने के एक हुक स्टेप में वह मजाकिया अंदाज़ में अपना पल्लू गिराकर फिर उठाती दिखती हैं, जिसने इंटरनेट पर काफी ध्यान खींचा।
गीत के बोल और प्रस्तुति पर उठे सवाल:
हालांकि वीडियो के दृश्य तेजी से वायरल हुए, लेकिन गाने के बोल और कोरियोग्राफी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आलोचनात्मक रही हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे अत्यधिक बोल्ड और दोहरे अर्थ वाले शब्दों से भरा बताया।
गाने की पंक्तियों में इस्तेमाल किए गए शब्द अश्लीलता की भावना से लिखे कहें जा रहें है, जिससे विवाद खड़ा हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि शुरुआती पंक्तियां निजी क्रिया का संकेत देती हैं, हालांकि आगे चलकर इसे दिखाया गया है कि गीत एक पेय और बोतल के बारें में लिखा गया है, जैसा की उल्लेख किया गया है। बावजूद इसके गीत, कई दर्शकों के अनुसार अनुचित है।
एनएचआरसी सदस्य ने भी जताई आपत्ति:
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने के वीडियो और बोलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि, “कौन इस तरह की चीज़ को अपने सभ्य परिवार के साथ बैठकर देख सकता है?”
कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर यह देख सकता है ❓
बॉलीवुड से नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है।
यह मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं।हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे,कार्यवाही हेतु नोटिस… pic.twitter.com/6CWRf2cujD
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 16, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि आयोग इस मामले में गाने के निर्माताओं को नोटिस जारी करेगा। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “बॉलीवुड से नैतिकता की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। हम समाज में इस तरह की गंदगी फैलने नहीं देंगे और कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।”
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं:
सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने सेंसरशिप और फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता को लेकर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने पूछा कि “क्या भारत में सेंसर बोर्ड है भी या नहीं, जो ऐसे गानों को अनुमति दे देता है?” एक अन्य यूज़र ने लिखा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कला के लिए जरूरी है, लेकिन इसे अश्लीलता को सामान्य बनाने का बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
जब देश में संकट होता है तो ऐसे समय में भी कांग्रेस राजनीति करती हैः जेपी नड्डा!
पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक!
‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में जबरदस्त क्रेज: रिलीज से पहले 6 लाख से ज्यादा टिकट बिके



