28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड चुनाव 2024: मोदी का एक ही नारा 'रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड...

झारखंड चुनाव 2024: मोदी का एक ही नारा ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’!

देश 'विकसित भारत' के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण  हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा।

Google News Follow

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए पीएम मोदी सोमवार दो रैलियों को संबोधित किया। इससे एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। इसके बाद से पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार का अभियान शुरू किया गया है| इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के गढ़वा और चाईबासा की अलग-अलग रैलियों को संबोधित किया|

बता दें की झारखंड के गढ़वा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “इंडिया” गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकने और कमल खिलाने को उत्सुक है झारखंड की जनता| पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है। मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है,’रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’।

उन्होंने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण  हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। इस समय छठ का उत्साह भी चारो तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि झारखंड के लोगों ने फैसला कर लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिल रही है। 

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए हैं। जिनमें झारखंड की माताओं-बहनों को ‘गोगो दीदी योजना’ के माध्यम से प्रतिमाह 11 तारीख को 2,100 रुपये देने का ऐलान किया गया है। साथ ही फूलो-झानो पढ़ो बिटिया योजना के तहत गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को केजी से लेकर पीजी यानी परास्नातक तक की मुफ्त पढ़ाई का वादा किया है| 

इसके साथ राज्य के किसानों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया, जिनमें पांच एकड़ तक की भूमि पर 5000 रुपये प्रति एकड़ के लिए कृषि आशीर्वाद योजना लागू करने और कृषक सुन-नीति के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक धान की खरीद का वादा, झारखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और उससे आदिवासी समुदाय को बाहर रखने का भी वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र चुनावों से पीछे हटे मनोज जरांगे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें