28.3 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र चुनावों से पीछे हटे मनोज जरांगे!

विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र चुनावों से पीछे हटे मनोज जरांगे!

उन्होंने माविआ, महायुति और अपक्ष का समर्थन नहीं किया है।

Google News Follow

Related

विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन से जुड़े मनोज जरांगे ने बड़ा ऐलान किया है। मनोज जरांगे ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव से हट रहे हैं। मनोज जरांगे ने कहा है कि मुस्लिम और दलितों से समर्थन नहीं मिलने के कारण वह पीछे हट रहे हैं। मनोज जरांगे ने यह माना है कि किसी एक जाति पर चुनाव लड़ना भी असंभव है।

बता दें की प्रदेश में विधानसभा चुनावों की धूम है, दरम्यान मनोज जरांगे पाटिल भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में थे। मनोज जरांगे की ओर से खबरें आ रही थीं कि वे 13-14 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं। हालाँकि, अब उन्होंने चुनाव से नाम वापस लिया है।

मनोज जरांगे ने कहा, चुनाव को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो रही थी, हम पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रहे थे, कल उम्मीदवारों के नामों की जांच भी चल रही थी। सहयोगियों की सूची का भी इंतजार किया गया हालाँकि सहयोगियों से केवल 1-2 नाम ही सामने आए। इसके बाद चुनाव कैसे लड़ा जाए ऐसे सवाल उठे। साथ ही एक जाती पर चुनाव लड़ना और जीत हासिल करना संभव नहीं है ऐसे मेरी और बाकियों की भावना थी। इसलिए हम चुनाव से पीछे हट रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में बड़ा हादसा​: अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत, कई घायल!

कनाडा में हिंदूओं पर हमला, हिंदुओं को निशाना बना रहे खालिस्तानी और कनाडा की पुलिस!

इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है की, उन्होंने माविआ, महायुति और अपक्ष का समर्थन नहीं किया है। मनोज जरांगे ने कहा कि भले ही वह पीछे हट गए हैं, लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,052फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें