28.7 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाMig 29 Crasesh: मिग 29 फाइटर जेट क्रैश;​ जमीन से टकराने से...

Mig 29 Crasesh: मिग 29 फाइटर जेट क्रैश;​ जमीन से टकराने से पहले कूदे दोनों पायलट​!

IAF का मिग-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था​|​ क्रैश होने के बाद ये आगरा के पास कागारौल के सोंगा गांव के खेत में गिरा है​|​

Google News Follow

​​​उत्तर प्रदेश के आगरा के पास ​भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था तभी यह घटना घटी।​“पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस मामले में जांच का आदेश दिया जाना चाहिए​|​”

​​बता दें कि इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-29 ​ उत्तर प्रदेश के आगरा में क्रैश हो गया​|उड़ते वक्त ही एयरक्राफ्ट में आग लग गई​, जिसके बाद ये आग का गोला बनते हुए खेत में जा गिरा​|​क्रैश होने के वक्त एयरक्राफ्ट में 2 पायलट थे​|​पायलट और को-पायलट दोनों आग लगने के कुछ सेकेंड के अंदर ही एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हो गए​|​पायलट और को-पायलट 2 किलोमीटर दूर पैराशूट के जरिए लैंड हुए​|​

रिपोर्ट के मुताबिक, IAF का मिग-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था​|​ क्रैश होने के बाद ये आगरा के पास कागारौल के सोंगा गांव के खेत में गिरा है​|​ हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं​|​

​गौरतलब है कि बीते दो महीने में यह दूसरा MiG-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है​|​इससे पहले सितंबर में रूटीन नाइट फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद ये क्रैश हो गया था​|​ हालांकि, समय रहते इजेक्ट होकर पायलट ने अपनी जान बचा ली थी​|​

​MiG-29 के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है​|​वीडियो में जलते एयरक्राफ्ट के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है​|​इस दौरान कुछ लोगों को एयरक्राफ्ट के टुकड़े भी उठाते देखा जा सकता है​|​हादसे की सूचना पर सेना के आला अधिकारी, रक्षा अधिकारी और DM मौके पर पहुंच चुके हैं​|​

MiG-29 रूस में निर्मित एक हाइटेक फाइटर जेट है|अमेरिका के सहयोगी देशों के संगठन नाटो में MiG-29 को ‘फलक्रम’ के नाम से जाना जाता है​|​भारत में इसे ‘बाज़’ कहा जाता है​|​इंडियन एयरफोर्स में​ इसे 1987 में ऑफिशियली कमीशंड किया गया था|रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश हुआ फाइटर जेट MiG-29 यूपीजी का अपग्रेडेड वर्जन था​|​

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 लागू करने का प्रस्ताव, सदन में भारी हंगामा​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें