25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामाक्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?

क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?

46 साल बाद खुले मंदिर के द्वार तो योगी के तीखे सवाल

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में एक 400 साल पुराना मंदिर मिला है। ये मंदिर पिछले 46 सालों से बंद था। संभल जिला प्रशासन ने शनिवार को सालों से बंद पड़े इस भस्म शंकर मंदिर को खोला, जिसमें हनुमान की एक मूर्ति और एक शिवलिंग था। रविवार (15 दिसंबर) को मंदिर में सुबह की आरती हुई और फिर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। क्षेत्र का निरीक्षण करते समय प्रशासन की टीम अचानक इस बंद पड़े मंदिर में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों के यहां से पलायन करने के बाद से ही यह मंदिर बंद था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाया है कि क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?

मुख्यमंत्री योगी का नरसंहार पर सवाल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया है कि संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? शिवलिंग निकला है तो लोगों की आस्था भी रही होगी इस मंदिर से। लोगों की आस्था को खत्म करने का काम किसने किया ? उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? निर्दोष लोगों की क्या गलती थी जो संभल नरसंहार में मारे गए थे? विपक्ष इस पर जवाब नहीं देगा। मगर हमारे काम पर सवाल जरूर उठाएंगे।

नमाज की आवाज के बीच बर्क के मोहल्ले में रविवार (15 दिसंबर) को शंख और घंटी की भी आवाज गूंजी। बढ़ी संख्या में लोग आरती में शामिल भी हुए। सुबह की आरती के बाद महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। पंडित की मौजूदगी के बीच भगवान भोले का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद उनकी श्रृंगार पूजा की गई। बड़ी संख्या में हिंदु समाज के लोग इस रुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंचे।

यह भी पढ़ें:

सेवा की भावना के साथ मंत्री पद की दूसरी पारी की शुरुआत – मंगल प्रभात लोढ़ा

अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया गिरफ्तार, कोर्ट में दायर की थी याचिका, नहीं काम आया कोई पैंतरा!

सब्जियों पर थूक कर बेच रहा था शख्स, वीडिओ के वायरल होते ही पुलिस ने की कारवाई!

स्थानीय लोगों ने बताया कि, मंदिर पर मुस्लिमों ने कब्जा कर मकान में मिला लिया था। इतना ही नहीं मंदिर के बराबर कुएं को भी पाट दिया गया था। बता दें कि भस्म शंकर मंदिर सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क के आवास से महज दो सौ और सर्वे को लेकर चर्चा में आई शाही मस्जिद से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें