29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिनेशनल की शक्ल में रीजनल बन कर रह गई कांग्रेस, दरबारी चला...

नेशनल की शक्ल में रीजनल बन कर रह गई कांग्रेस, दरबारी चला रहे पार्टी!

पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरूपम का हल्लाबोल...

Google News Follow

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जारी घमासान पर भूतपूर्व कांग्रेस और विद्यमान शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कांग्रेस पर हमला बोला है। निरुपम ने कहा है कि आज इंडि गठबंधन में सबसे कमजोर पार्टी कांग्रेस है और जितने इंडि गठबंधन में पार्टियां है वह अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं। कांग्रेस पार्टी में नेशनल पार्टी का एक फुटप्रिंट है तो वह अपने आप को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व बनाने की कोशिश में लगे थे।

शिवसेना नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई इसके बाद इंडि गठबंधन की अन्य पार्टिया कांग्रेस के साथ असहज महसूस कर रही हैं। इसीलिए वह लोग कांग्रेस को निकालना चाहते हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला दोनों ने कहा है कि कांग्रेस EVM पर ब्लेम करना बंद करे। कांग्रेस पार्टी एक कमजोर पार्टी हो गई है इसीलिए कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन से निकलेंगे या तो उनके नेतृत्व को छीन लेंगे।

शिवसेना नेता ने कहा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का जो लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था। पंजाब में था लेकिन हरियाणा में नहीं था, यह बड़ा बेमेल शादी है दोनों पार्टियों में, तभी मैं कह रहा था कि लंबा नहीं चलने वाला। आखिरकार विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों एक दूसरे खिलाफ तलवार लेकर खड़ी हो गई हैं। अभी तो कांग्रेस पार्टी कोई भी अल्टीमेट देता रहता है। कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ नाम की नेशनल पार्टी रह गई है। दो तीन राज्यो में सरकार रहने से कोई नेशनल पार्टी नहीं हो जाता हैं,कांग्रेस अब सिर्फ नेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है।

यह भी पढ़ें:

चाय की दुकान के सामने TMC कार्यकर्ता की मिली लाश; बीजेपी पर लगाए जा रहें आरोप!

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के सैम कोनस्टास और कोहली बीच मैदान पर भिड़े!

उन्होंने आगे कहा, मैं तो पहले ही कह रहा था कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी खत्म कर रहे हैं। ये जो रोग है दिल्ली शुरुआत होता है ऊपर से शुरू होता है नीचे तक कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व बिखरा हुआ है। मैंने बहुत पहले कहा था पांच पावर सेंटर है, सब एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहां सिर्फ दरबारी की दुकान चल रही है। पांच दरबारी की दुकान एक दूसरे को निपटने में लगे हुए हैं। वहां से जो रोग शुरू हुआ है वह हर राज्य में हो रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें