28 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल में दूसरे चरण से पहले मोदी बोले भय नहीं भरोसा चाहिए!

बंगाल में दूसरे चरण से पहले मोदी बोले भय नहीं भरोसा चाहिए!

इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसे किसी देवी-देवता के मंदिर में दर्शन के समय होती है। ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के दर्शन से मुझमें नव-ऊर्जा का संचार हुआ है।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के नाम खुले पत्र के साथ एक ऑडियो जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक ऑडियो संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, आप सबको मेरा नमस्कार। लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है। मुझे भी बंगाल के इस महोत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।

बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर, बंगाल के उज्ज्वल भविष्य को लेकर और बंगाल के लोगों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भाजपा का जो रोडमैप है, उस रोडमैप को रेखांकित करने का अवसर मिला है। चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है।
इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है। मैं एक पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन का आभार तो व्यक्त करना चाहता ही हूं, लेकिन अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा की अनुभूति की। इतनी गर्मी और रैली के बाद भी मुझे बंगाल के इस चुनाव अभियान में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई। ये रैलियां, ये रोड शो… मैं अनुभव करता था कि जैसे ये मेरी कोई धार्मिक यात्रा हो रही है।

मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवतः मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी। जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने श्रद्धापूर्वक 11 दिनों का व्रत किया था। मुझे अनुभव होता है, उस समय प्रभु श्रीराम में मुझे असीम ऊर्जा से भर दिया था।
इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसे किसी देवी-देवता के मंदिर में दर्शन के समय होती है। ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के दर्शन से मुझमें नव-ऊर्जा का संचार हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की सभी रैलियों में मुझे इतने अपनत्व भरे चित्र व संदेश मिले हैं, कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं और पत्रों को पढ़ता हूं।

इस दौरान मैं अपना जवाब भी लिखवाता हूं। युवा हो, बहनें हों, बेटियां हों, या बुजुर्ग हों… आपमें जो स्नेह का भाव प्रकट होता है, जिसे मैं देखता हूं और अनुभव करता हूं, वही मेरे जीवन की असली पूंजी है।

उन्होंने कहा कि साथियों, इस चुनाव के दौरान मैंने यह भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिला हों, किसान हों या श्रमिक हों, सभी बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं। बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है।

बंगाल की बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं। बंगाल का हर नागरिक और हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सामान्य मानव यह कह रहा है कि भय बहुत हुआ है। अब भय नहीं भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।

उन्होंने कहा कि बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना… ये मेरा दायित्व है। बंगाल के सामने उपस्थित हुई हर चुनौती को अवसर में बदलना मेरे भाग्य में है और मेरी जिम्मेदारी भी है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा।

मैं आपको भरोसा देता हूं कि बंगाल में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हम सब मिलकर मनाएंगे। प्रथम चरण के मतदान ने इतिहास रचा है। अब आपका दायित्व है कि 29 अप्रैल का इस चुनाव में आप मतदान करें। हम सब मिलकर बंगाल को विकसित बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।​ 
 
यह भी पढ़ें-

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से बाजार को मिली मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.8 प्रतिशत की बढ़त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें