32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली, जीविका दीदियों से बातचीत बना...

बिहार: सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली, जीविका दीदियों से बातचीत बना चर्चा का विषय!

इसके पहले भी महिलाओं को लेकर नीतीश कुमार का बयान खूब चर्चा का विषय बना था, जिसमें उनको माफ़ी तक भी मांगनी पड़ी थी|

Google News Follow

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा कर रहे हैं| ​सीएम नीतीश के तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।

​जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? अब कितना बढ़िया हो गया। सब कितना अच्छा पहन रही हैं और बोलती है कितना बढ़िया है। पहले यह बात नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा हो गया है। अब कितना अच्छा लग रहा है। जब महिलाएं बढ़िया कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित हो रही हैं।​

​ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर आज बेगूसराय पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए। बता दें कि इसके पहले भी महिलाओं को लेकर नीतीश कुमार का बयान खूब चर्चा का विषय बना था, जिसमें उनको माफ़ी तक भी मांगनी पड़ी थी|

सीएम नीतीश कुमार के बयान से वहां मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग भी थोड़े असहज दिखे। हालांकि जल्द सभी लोगों ने बात को संभाल लिया। सीएम की बात को सुनकर वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी असहज होने लगे और किसी तरह से बात को संभाला।

इसके बाद सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हम लोग हर वर्ग का विकास चाहते हैं। महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं और हम इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें-

मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह करेंगे महिला सांसद प्रिया सरोज से शादी?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें