29 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमक्राईमनामादुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज...

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की!

पीड़िता के अनुसार सांसद शादी का झांसा देकर चार वर्ष से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। यह सुनवाई न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की कोर्ट ने की। सांसद की ओर से अधिवक्ता अतुल वर्मा, सोमेश त्रिपाठी व अरविंद वर्मा ने पक्ष रखा। वहीं, पीड़िता की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने बहस की।

बता दें की दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की महिला ने सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

कांग्रेस सांसद को शहर कोतवाली पुलिस ने उनको लोहरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। सांसद के परिजनों की मानें तो सांसद एक प्रेस कांफ्रेंस कर सरेंडर करने वाले थे। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार किया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद सांसद की याचिका को खारिज कर दिया है और दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। इसके पहले सीजेएम न्यायालय ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

गौरतलब है कि दुष्कर्म मामले में सांसद को बीती 25 जनवरी को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट के लिए अपील की गयी, जिसे कोर्ट मंजूर कर लिया|

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh Stampede: ​​श्रद्धालुओं की चीख पुकार​ के बीच भगदड़ का दिल दहला देने वाला दृश्य!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,025फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें