27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली विधानसभा चुनाव: रोहिणी की रैली में अमित शाह ने केजरीवाल पर...

दिल्ली विधानसभा चुनाव: रोहिणी की रैली में अमित शाह ने केजरीवाल पर बोला हमला!

केजरीवाल हार देखकर ​बुरी तरह से बौखला गए हैं। केजरीवाल ​बहाना बनाने और ​ झूठ बोलने ​में नंबर ​​एक हैं।

Google News Follow

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं का आयोजन जारी है। ​पांच फरवरी को होने वाले ​इस चुनाव को​ लेकर केंद्र गृह मंत्री​ अमित शाह ने रोहिणी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी विजेंदर गुप्ता के समर्थन में ​​एक रैली​ का आयोजन किया गया।​ इस दौरान जनसभा​ को संबोधित करते हुए ​गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हार देखकर ​बुरी तरह से बौखला गए हैं। केजरीवाल ​बहाना बनाने और ​ झूठ बोलने ​में नंबर ​​एक हैं।

​​केजरीवाल कहते है कि हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। कौन​ सा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। आप कह रहे हैं कि जहर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया। अरे, यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है।

​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता को कमल के निशान पर बटन इतने जोर से दबाना है कि केजरीवाल के ‘शीश महल’ के शीशे टूट जाएं। हमारी सरकार बनी तो दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे।

​यही नहीं, भाजपा सरकार बनने के बाद, हर महीने की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।

​रैली​ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘आप’ पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल, चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं, इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं। ​वे​ यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है और आपने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे आप के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं।

इन्होंने कहा था कि हम रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। केजरीवाल जी, रिहायशी इलाके तो छोड़िए आपने तो स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोलने का काम किया। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया।

केजरीवाल ने​ कहा था कि हम यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे, मैं आकर डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जी, आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई? ​इन्होंने दिल्ली वालों का 5 लाख तक का फ्री इलाज भी रोकने का काम किया। दिल्ली वालों आप भाजपा की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में ​दिल्ली वालों का 10 लाख तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम भाजपा करेगी।

​यह भी पढ़ें-

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें