24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहामंडलेश्वर पद से हटाई गई ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, संस्थापक...

महामंडलेश्वर पद से हटाई गई ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, संस्थापक ने किया निष्कासित!

Google News Follow

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संन्यास ले लिया था। बॉलीवुड में लंबे समय तक प्रसिद्ध रहीं अभिनेत्री और कुछ ही समय में माफिया से संबंधो के कारण ममता कुलकर्णी सुर्खियों में रही। हालांकि संन्यास की दीक्षा के बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद दिया गया, जिससे बहुत बड़ा विवाद पैदा हो गया और कई लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। आखिरकार ममता कुलकर्णी को अब महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया , इसी के साथ उन्हें किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है।

किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की विवाद के बीच सख्त कदम उठाया है। उन्होंने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाने के साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से पदमुक्त किया है।

इस कारवाई के बाद अजय दास ने शुक्रवार (31 जनवरी)को घोषणा की कि किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इस बात पर भी सवाल उठाया कि एक महिला को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:
अमेरिका: पैर छूकर FBI निर्देशक ने लिए पिता के आशीर्वाद, बटोर रहें वाहवाही!

हरियाणा के सीएम ने दिल्ली में मिलाया जहरीला पानी, अपराध के लिए दर्ज हो एफआईआर: अरविंद केजरीवाल

छत्तीसगढ़ के 29 नक्सलियों का सरेंडर !

कुछ दिन पहले ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान पिंडदान (देवता को जल चढ़ाना) कर संन्यास लिया था। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता को श्री यमाई ममता नंदगिरी नाम दिया गया। हालांकि इसके बाद अन्य संतों ने सवाल उठाए कि आखिर एक महिला को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बना दिया गया। संस्थापकों ने अंततः इस पर कारवाई की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें