25 C
Mumbai
Tuesday, February 4, 2025
होमदेश दुनियावित्त मंत्री: भारत की आकांक्षाओं का पूरक है न्युक्लियर स्मॉल मॉडुलर रिएक्टर...

वित्त मंत्री: भारत की आकांक्षाओं का पूरक है न्युक्लियर स्मॉल मॉडुलर रिएक्टर प्रोग्राम!

भारत सरकार का उद्देश्य है 2047 तक 100 गी वाट का उत्पादन करना जबकि अभी 8 गी वाट है| पिछले कई वर्षों से भारत में एस.एम.आर की तकनीक पे काम चल रहा है|

Google News Follow

Related

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में सिविल न्युक्लियर प्रोग्राम पर ज़ोर देते हुए न्युक्लियर एनर्जी मिशन की शुरुआत की है, जिसमें केंद्र सरकार ने स्मॉल मॉडुलर रिएक्टर बनाने के लिए 20,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है| वित्त मंत्री के अनुसार 5 रिएक्टर पावर प्लांट 2033 तक चालू हो जायेंगे|

भारत सरकार का उद्देश्य है 2047 तक 100 गी वाट का उत्पादन करना जबकि अभी 8 गी वाट है| पिछले कई वर्षों से भारत में एस.एम.आर की तकनीक पे काम चल रहा है, लेकिन प्राइवेट कंपनियों को उतना उत्साह सरकार की ओर से नहीं मिल पा रहा, जिससे ये कार्य जल्दी से आगे बढ़ सके| सरकार की ओर सहायता मिलना एनर्जी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के मनोबल को मज़बूत करता है| निवेश बाजार में भी इस घोषणा का असर देखने को मिल रहा है|

एनर्जी में काम कर रही भेल जैसी कंपनियां काफी मुनाफा कमा रही हैं और शेयर बाजार में एनर्जी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर्स तेज़ी उछाल मार रहे हैं| इस बार के बजट ने शेयर बाजार की कई संभावनाओं को पीछे छोड़कर कई ऐसे कदम उठाये हैं, जिससे जनहित का तथा छोटे व्यापारियों को राहत देने का काम किया है|

दुनिया भर में नवीकरणीय स्त्रोतों से उपजित एनर्जी की मांग बढ़ रही है जिसमें पानी, वायु और सोलर अभी तक सबसे प्रमुख विकल्प हुआ करते थे लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण यह भी अब उतना उत्पादन नहीं कर पा रहे है जितनी मांग है| इसीलिए न्युक्लियर एक सफल और सुरक्षित विकल्प है जिससे देश में एनर्जी डिमांड को पूरा किया जा सकता है|

सरकार का यह कदम सराहनीय है|अब देखना यह है कि इतने नतीजे ककिंति जल्दी देखने को मिल सकते हैं क्यूंकि वीयपक्ष का हमेशा ही यह वार रहता है सरकार पर की सरकार की गतिविधियां देश की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं चलती हैं, जिससे हम अपने पडोसी देश चीन से एनर्जी के क्षेत्र में काफी पीछे चल रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

बजट 2025-26: नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में न्यूक्लियर एनर्जी की प्राथमिकताओं पर भी जोर!

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,203फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
228,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें