31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबिजनेसअमेरिका से चीन पर एक और प्रहार, USPS का चीन और होंगकोंग...

अमेरिका से चीन पर एक और प्रहार, USPS का चीन और होंगकोंग से आने वाले पार्सल पर निलंबन!

Google News Follow

ट्रंप के राष्ट्रपति होने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच के व्यापार तनाव उभर कर आरहें है। दरम्यान यू.एस. डाक सेवा (USPS) ने चीन और हांगकांग से आने वाली पार्सल सेवाओं को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है। इस निर्णय को 4 फरवरी प्रभावी किया जाएगा, जिससे प्रमुख चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के संचालक और अमेरिकी उपभोक्ता प्रभावित होने वाले है।

यह निलंबन अमेरिकी सरकार द्वारा हाल ही में व्यापार असंतुलन और विदेशी प्रतिस्पर्धा पर चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से नीतिगत बदलावों की क्रम में आया है। गौरतलब है की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाने और “डी मिनिमिस” छूट को समाप्त करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस छूट से पहले 800 डॉलर से कम मूल्य के पैकेजों पर टैरिफ लगाए बिना प्रवेश की अनुमति थी। इसी छूट का फायदा उठाते हुए शीन और टेमु जैसी ई-कॉमर्स सेवाएं अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों को पछाडकर उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचने के लिए करते थे।

USPS निलंबन का तत्काल प्रभाव Shein और Temu जैसे प्लेटफ़ॉर्म के बड़ा झटका है। चीनी कंपनी Shein, सीधे उपभोक्ता शिपिंग के लिए USPS पर निर्भर है। हालंकि Temu, घरेलू वितरण से पहले अमेरिका में थोक ऑर्डर भेजकर अर्ध-खेप मॉडल पर काम कर रही है, जिससे USPS के निलंबन प्रभाव को कम करने के लिए बेहतर स्थिति मिल सकती है। फिर भी टैरिफ के चलते चुनौतियों का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें:

एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के लिए ​बनवाया 3 करोड़ का घर​, ​चोर को बेंगलूरु पुलिस ने ​किया गिरफ्तार!

असम के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से की मुलाकात, जापान, दक्षिण कोरिया और भूटान यात्रा की दी जानकारी..

बीजीबीएस में जुटेंगे कई भारतीय उद्योगपति और अंतराष्ट्रीय निवेशक …

USPS का चीन और होंगकोंग से सेवा दिलवाने में निलंबन अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है। दौरान अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन ने ऊर्जा उत्पादों और मशीनरी सहित अमेरिकी आयातों पर शुल्क लगाया है, और अपनी सीमाओं के भीतर काम करने वाली अमेरिकी कंपनियों की जांच की घोषणा की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें