26 C
Mumbai
Wednesday, February 12, 2025
होमदेश दुनियाPM मोदी का पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत, दिल्लीवासियों को नमन, कार्यकर्ताओं...

PM मोदी का पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत, दिल्लीवासियों को नमन, कार्यकर्ताओं को किया संबोधन !

मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Google News Follow

Related

दिल्ली की ऐतिहासिक जीत मिलने पर पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से कहा कि मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

पीएम मोदी ने कहा मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली वालों ने भाजपा को सेवा का मौका दिया है|दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का मौका दिया है|दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं| मैं दिल्लीवासियों का आभार करता हूं| आज आडंबर, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई| सभी भाजपा कार्यकर्ता इस जीत के हकदार हैं|

मैं सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देता हूं| आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक दिल्ली की जनता है, जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उन्हें सच से सामना हो ही गया| दिल्ली के नतीजों ने ये भी साबित कर दिया कि राजनीति में शार्टकट और झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है.शार्टकट वालों का दिल्ली की जनता ने शार्ट सर्किट कर दिया|

पीएम मोदी ने कहा कि आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है| लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया| फिर महाराष्ट्र में बनाया| अब दिल्ली में नया इतिहास रच दिया| दिल्लीवासी भाजपा की जीत और ‘आप-दा’ से राहत मिलने का जश्न मना रहे हैं|

दिल्लीवासियों को मेरी गारंटी है कि सबका साथ, सबका विश्वास, पूरी दिल्ली का विकास| आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है| हर वर्ग ने भाजपा को वोट दिया है| आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण पर भरोसा कर रहा है|

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने हमें दिल्ली खोलकर प्यार किया है। आपके प्यार को सवा गुना कर विकास के रूप में लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का यह प्यार, विश्वास, हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर अपना कर्ज चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं, दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है।

जेपी नड्डा ने कहा, “आज के इस विशाल सभा में मंच पर उपस्थित हम सबके प्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री, भारत के गृह मंत्री अमित शाह का हम स्वागत करते हैं। कार्यकर्ता आज इस ऐतिहासिक घड़ी में भाजपा मुख्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ एकत्रित हुए हैं। करोड़ों कार्यकर्ता जो टीवी पर देख रहे हैं। उनकी ओर से मोदी जी की ओर से अभिनन्दन। आपके नेतृत्व में एक के बाद एक जीत, जनता ने बारंबार मोहर लगाया। आप ने भी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के जनता जनार्दन ने मोदी के नेतृत्व में आशीर्वाद दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने यमुनापार में अपना परचम लहराया है। कुल 16 सीटों में से 10 सीट पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार चार सीट ज्यादा जीती है। सीलमपुर से आप प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने यमुनापार में सबसे अधिक 42,477 वोट से जीत दर्ज की है। मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद में भी इस बार कमल खिला है। यहां भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-

Delhi Election 2025 : ‘आप’ की हार में बसपा, एआईएमआईएम और कांग्रेस की भूमिका!

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,182फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
229,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें