25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामास्वतंत्रता सेनानी रानी अवंती बाई का अपमान दो मुस्लिम लड़कियां गिरफ्तार!

स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंती बाई का अपमान दो मुस्लिम लड़कियां गिरफ्तार!

Google News Follow

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में स्थित स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंती बाई की प्रतिमा को दो मुस्लिम मुस्लिम लड़कियों ने थप्पड़ मारकर वीडिओ बनाए थे। वीडिओ के वायरल होते ही जनता आक्रोश उमड़ पड़ा, इससे पहले की बात बिगड़ जाती उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में डाला गया है।

लोधी समाज से आने वाली रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अपमान करने वाली दोनों लड़कियां मुस्लिम समुदाय से हैं।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंगावली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 196 (ख) के तहत धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने का मामला दर्ज किया। मामलें की जांच में सामने आया है की दोनों लड़कियों ने रील बनाने की चक्कर में प्रतिमा का अपमान किया था।

बता दें की मध्यप्रदेश की रामगढ़ सियासत से आने वाली रानी अवंतीबाई ने पति राजा विक्रमजीत सिंह की मृत्यु के बाद राज्य के रक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी, साथ ही 1875 के स्वातंत्र्य समर में उतरकर रानी अवंती बाई ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ते हुए अतुल्य बलिदान भी दिया। 1858 में एक लड़ाई के दौरान, रानी अवंती बाई लोधी शहीद हो गईं। उनकी वीर गाथा और साहस को भारतीय इतिहास में एक महान नायिका के रूप में याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

रानी अवंती बाई का लोधी समाज में बहुत ऊंचा स्थान है। उनके द्वारा दिखाए साहस और बलिदान के लिए उनके नाम पर कई स्मारक, स्कूल और संस्थान स्थापित किए गए हैं। उन्हें उनकी रानी अवंती बाई लोधी को उनकी देशभक्ति और वीरता के लिए सम्मान भी दिया जाता है। रानी की प्रतिमा का अपमान के बाद लोधी समाज की भावनाएं आहत हुई है। इस मामले में लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह लोधी ने मुंगावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि महारानी अवंती लोधी समाज की एक महान स्वतंत्रता सेनानी थीं और समाज की प्रतिष्ठित आदर्श है। इस घटना से लोधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें