29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: पीएम मोदी के दौरे पर आरजेडी 'बाप-बेटे' ने कहा, आज झूठ...

बिहार: पीएम मोदी के दौरे पर आरजेडी ‘बाप-बेटे’ ने कहा, आज झूठ और जुमलों की होगी बरसात !

बिहार आएंगे तो लिट्टी चोखा खाएंगे। मधुबनी पेंटिंग देखेंगे। वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं।

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। विपक्ष के नेता लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उन पर जमकर हमला बोला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं। इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे।

वही, दूसरी ओर लालू यादव के बेटे एवं प्रतिपक्ष नेता  तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत में बिहार में चुनाव होने वाला है| मैंने कहा था कि दिल्ली चुनाव के बाद सब लोग बिहार की ओर बढ़ेंगे| यह अच्छी बात है पीएम आ रहे है, लेकिन जब वह आते हैं,तो वह झूठे वादे करते हैं, बिहार के लोगों को धोखा देते हैं|

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने एनडीए को 20 साल तक दो-इंजन की सरकार चलाने का मौका दिया। पीएम मोदी 11 साल से केंद्र में हैं। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में बिहार सबसे नीचे है। किसानों की आय के मामले में भी बिहार सबसे नीचे है। 

यही नहीं तेजस्वी ने कहा राज्य में बेरोजगारी, पलायन, गरीबी में बिहार नंबर एक है। बिहार में किसानों की समस्या अन्य राज्यों की समस्या से ज्यादा है। इन्हें बिहारियों से मतलब नहीं है। बिहार आएंगे तो लिट्टी चोखा खाएंगे। मधुबनी पेंटिंग देखेंगे। 11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं लेकिन अब तक बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया है। वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री देंगे पीएम किसान की 19 वी क़िस्त, बिहार के भागलपुर में दौरे पर होंगे पीएम मोदी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें