29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री देंगे पीएम किसान की 19 वी क़िस्त, बिहार के भागलपुर में...

प्रधानमंत्री देंगे पीएम किसान की 19 वी क़िस्त, बिहार के भागलपुर में दौरे पर होंगे पीएम मोदी !

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को होली से पहले किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त देने जा रहें है। किसानों के खाते में किसान सन्मान की 19 वी किश्त के अनुसार 2000 रुपए आने जा रहें है। साथ ही किसान सन्मान को 6 वर्ष पुरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वट कर बधाई भी दी है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का आज बिहार के भागलपुर में दौरा होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान के 6 वर्ष पुरे होने पर ट्वीट कर कहा, “पीएम-किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा ये प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है।”

एनडीए की सरकार में भारत किसानों की आर्थिक मदद पर उन्होंने कहा, “बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से देश में कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। हमारे लाखों छोटे किसानों को मिल रही आर्थिक मदद से बाजार तक उनकी पहुंच बढ़ी है। इसके साथ ही कृषि की लागत कम हुई है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।”

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे पर बिहार के भागलपुर का दौरा कर रहें है। इसी बीच वे भागलपुर से किसान सम्मान निधि योजना के करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को किसान सन्मान की 19 क़िस्त यानी करीब 23,000 करोड़ रुपये भेजेंगे।डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर(DBT) मोड के जरिए किसानों के खाते 2000 रुपए की राशि जमा होगी।

यह भी पढ़ें:

तेलंगना SLBC टनल हादसा: 48 घंटे बाद भी श्रमिकों से संपर्क नहीं!

भारत का आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025: अवैध घुसपैठ पर लगेगी रोक!

USAID में 2000 पद रद्द; हजारों कर्मचारी सवेतन अवकाश पर

दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपए जारी किए गए है और 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले ही मौके का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन पहले रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्हें क्षेत्रीय किसानों संग मखानों के खेती में उतरकर काम करते देखा गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें