30 C
Mumbai
Wednesday, December 24, 2025
होमदेश दुनिया80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर​'​: ​​मुख्य अतिथि ​के रूप में पीएम मोदी​ करेंगे...

80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर​’​: ​​मुख्य अतिथि ​के रूप में पीएम मोदी​ करेंगे रूस का दौरा!

​ भारतीय सेना का दल परेड से एक महीने पहले ही रूस जा सकता है।

Google News Follow

Related

पीएम मोदी मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाली ’80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर’ महान देशभक्ति युद्ध परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को परेड में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि पीएम मोदी मई में एक बार फिर रूस का दौरा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रूस और नाजी जर्मनी के बीच लड़े गए युद्ध को ​’ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर​’ महान देशभक्ति युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना का दल परेड से एक महीने पहले ही रूस जा सकता है। ​ताकि वह परेड का रिहर्सल कर सके| 
पीएम मोदी के अलावा कई अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख भी ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड में बतौर अतिथि शामिल हो सकते हैं। रूस के विदेश मंत्री लावारोव ने कहा है कि कई आमंत्रित देशों ने 9 मई को होने वाली परेड में आने की पुष्टि कर दी है।
​बता दें कि यह युद्ध 22 जून 1941 से 9 मई 1945 तक चला था। यह मानव इतिहास के सबसे बड़े और खूनी युद्धों में से एक माना जाता है। जर्मनी की हार के साथ इस युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस युद्ध के बाद रूस दुनिया की बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में उभरा और इस युद्ध में जर्मनी के सहयोगी देशों रोमानिया और हंगरी को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।

गौरतलब है कि मोदी अगर मई में रूस जाते हैं तो उनका ये दौरा ऐसे समय होगा, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत हो रही है। पीएम मोदी ने पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच शांति की अपील की थी। पीएम मोदी ने बीते साल अक्टूबर में भी रूस का दौरा किया था। उस वक्त वे रूस की अध्यक्षता में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए थे। यह आयोजन रूस के कजान में किया गया था।
 
यह भी पढ़ें-

तेलंगाना: श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल में फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटी 11 एजेंसियां!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,580फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें