26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिअबू आजमी: औरंगजेब अच्छा प्रशासक था!

अबू आजमी: औरंगजेब अच्छा प्रशासक था!

Google News Follow

Related

हाल में आई छावा फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास के उन पन्नों को खोला गया है, जिन्हें वामपंथी इतिहासकारों ने दबाए रखा था। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की औरंगजेब द्वारा की निर्घृण हत्या और धर्मरक्षा के लिए प्रतिबद्ध छत्रपति संभाजी महाराज का उदात्त चरित्र लोगों के सामने आया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों में 460 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म के कारण छत्रपति संभाजी महाराज के जीवनी की कई परतें खुलने से लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र में बजट अधिवेशन में इकठ्ठा हुए नेताओं में अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए औरंगजेब को अच्छा प्रशासक कहा है।

औरंगजेब की क्रूरता के कई किस्से उसके अपने इतिहासकारों ने चटकारे लेकर लिखें है। गुरु गोविंद सिंग के बच्चों के निर्घृण हत्यारे औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ भी मजहबी लड़ाई ही लड़ी थी लेकिन समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के ने औरंगजेब को महान शासक कहते हुए नई बहस छेड़ दी है।

अबू आजमी ने दावा किया है की औरंगजेब के शासन में होते भारत की सीमाएं अफ़ग़ानिस्तान से म्यांमार तक थी, भारत का जीडीपी दुनिया में 24 प्रतिशत था इससे औरंगजेब को बेहतर शासक कहा जाना चाहिए, साथ ही छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच कोई धार्मिक या मजहबी लड़ाई नहीं थी बल्की राज-काज की लड़ाई थी। हलांकी भाजपा विधायक राम कदम ने अबू आजमी के इस दावे को ख़ारिज करते हुए कहा की उन्हें इतिहास पता नहीं, उन्हें इतिहास की पुस्तक भेंट की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

यूपी बजट सत्र: बजट की चर्चा में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी​!

Delhi Assembly​: ​कैग​ रिपोर्ट ‘स्वास्थ्य क्षेत्र’ में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का ‘आप’ पर तीखा हमला!

हर घर से शिवाजी महाराज का मावळा निकलेगा!

भाजपा नेता ने कहा, वो जब विधिमंडल में आएँगे उन्हें हम इतिहास का पुस्तक भेंट करेंगे। क्या उन्हें औरंगजेब किस प्रकार अनन्वित अत्याचार और छल से हमारे राजा को मारा यह बात पता नहीं है?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें