29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटMumbai:सेंसर बोर्ड के सलाहकार पैनल की सदस्य बनीं शीतल जोशी-कारूलकर

Mumbai:सेंसर बोर्ड के सलाहकार पैनल की सदस्य बनीं शीतल जोशी-कारूलकर

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। (Central Board Of Film Certification) सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) ने मुंबई की जानी-मानी हस्ती कारुलकर प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष, समाजसेवी व सिनेप्रेमी शीतल जोशी-कारूलकर को सलाहकार पैनल का सदस्य मनोनीत किया है। इनका कार्यकाल दो सालों तक रहेगा। शीतल जोशी को सेंसर बोर्ड में सदस्य बनाए जाने पर मुंबई के कलाकारों और उनके शुभचिंतकों ने खुशियां जाहिर की है। शीतल जी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली सशक्त महिला हैं। मुंबई के सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़ कर सदैव समाज की सेवा करते आ रही है।

कारूळकर प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष शीतल जी समाज से जुड़ी हैं। आर्क इन्शुरन्स की संचालिका भी हैं। बिमा पाठशाला के जरिए वह महिलाओं के लिए निरंतर काम कर रही हैं। फार्माटेक फिल्टरेशन की निर्मितीप्रमुख की जबाबदारी वह बखूबी निभा रही हैं। कृषि क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा वह रिअल इस्टेट क्षेत्रों में भी बखूबी काम कर रही हैं। शीतल जोशी कारूलकर के पति प्रशांत कारूलकर एक मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के हैं। वह अपने मेहनत के बल पर आज बुलंदियों पर हैं।
गौरतलब है कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भारत सरकार के केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करता है यह भारत में फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर नियंत्रण रखने वाली संस्था है। इसे सेंसर बोर्ड भी कहा जाता है। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्मों को प्रमाणित करने के बाद ही भारत में उसका सार्वजनिक प्रदर्शन किया जा सकता है। बोर्ड का मुख्यालय मुंबई में है और इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,250फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें