नई दिल्ली। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर लगी रोक की अवधि और बढ़ा दी। अब इन उड़ानों के सफर पर 31 मई 2021 तक रोक लगा दी गई है। वहीं एयर ट्रैवल बबल व्यवस्था के तहत अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। एक बार फिर देश में कोरोना संक्रमण के मामलों से अफरातफरी का माहौल है। ऐसे में एहतियात के तौर पर डीजीसीए ने विदेशी उड़ानों पर पाबंदी की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। इसका मतलब है कि अब 31 मई तक लोग विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे। DGCA द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘दिनांक 26-06-2020 में जारी परिपत्र में आंशिक संशोधन किया गया है। सक्षम प्राधिकारी ने निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं पर जारी परिपत्र की वैधता को 31 मई, 2021 की रात तक बढ़ा दिया है।’ परिपत्र में कहा गया कि यह प्रतिबंध अंर्तराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा, जो विशेष रूप से DGCA द्वारा अनुमोदित हैं।इसके पहले यह रोक 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 तक के लिए की गई थी जो एक महीने और बढ़ा दिया गया है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के समय 26 जून 2020 को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगा दिया था। वहीं घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई, 2020 से फिर से शुरू हो गई थीं। इसके बाद समय समय पर DGCA की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाते रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए और 3,498 लोगों की मौत हो गई।
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



