25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी गुजरात के नवसारी में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी गुजरात के नवसारी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल !

कार्यक्रम का आयोजन और संचालन पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा किया जाएगा, जो इसे पुलिसिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बनाएगा।

Google News Follow

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले के वानसी-बोरसी में आयोजित ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस भव्य आयोजन में 1.1 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। खास बात यह है कि कार्यक्रम का आयोजन और संचालन पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा किया जाएगा, जो इसे पुलिसिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बनाएगा।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी 2,165 महिला कांस्टेबल, 187 महिला पीआई, 61 महिला पीएसआई, 19 महिला डिप्टी एसपी, 5 महिला डीएसपी, 1 महिला आईजीपी और 1 महिला एडीजीपी संभालेंगी। इन सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का मुख्य उद्देश्य इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराना होगा।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने और समाज में महिलाओं की भूमिका को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इससे पहले, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अहम कदम उठा रही है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। 8 मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।”

अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है| चाहे वह पंचायत हो या संसद। सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।”

यह भी पढ़ें-

‘द अदर साइड ऑफ डिप्लोमेसी’: जीवन साथियों का जीवन रंगीन, लेकिन चुनौतीपूर्ण जीवन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें