28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाइस्केमिक हार्ट फेलियर पर नए शोध से जगी उपचार की उम्मीद!

इस्केमिक हार्ट फेलियर पर नए शोध से जगी उपचार की उम्मीद!

Google News Follow

बेलोर कॉलेज ऑफ मेडिसिन और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों की एक टीम ने दिल को फिर से ठीक करने का एक नया तरीका खोजा है। इस खोज से इस्केमिक हार्ट फेलियर (जिसमें दिल को खून की कमी हो जाती है) के इलाज की नई उम्मीद जगी है।

यह शोध NPJ रीजनरेटिव मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसे बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन (यूएसए), क्यूआईएमआर बर्घोफर मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (ऑस्ट्रेलिया) और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। इस शोध में यह पता लगाया गया कि कैसे दिल की मांसपेशियों की कोशिकाओं (कार्डियोमायोसाइट्स) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

बेलर कॉलेज में कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रिहाम अबुलीसा ने बताया कि जब दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को नई स्वस्थ कोशिकाओं से बदला नहीं गया, तो दिल कमजोर होने लगता है और धीरे-धीरे हार्ट फेलियर की स्थिति आ जाती है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दिल की कोशिकाओं को फिर से बढ़ाने का एक नया तरीका खोजा।

शोध में क्या पाया गया?

शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर दिल की कोशिकाओं में कैल्शियम के प्रवाह को रोका जाए, तो नई कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

  • वैज्ञानिकों ने एल-टाइप कैल्शियम चैनल (LTCC) को बंद किया, जो दिल की कोशिकाओं में कैल्शियम का प्रवाह नियंत्रित करता है।
  • ऐसा करने से उन जीन की सक्रियता बढ़ गई, जो दिल की कोशिकाओं को बनने में मदद करते हैं।
  • इससे पता चलता है कि LTCC को लक्ष्य बनाकर दवाएं बनाई जा सकती हैं, जो दिल की कोशिकाओं को फिर से बढ़ा सकती हैं।

इलाज में क्या बदलाव आ सकता है?

शोध से यह भी साबित हुआ कि अगर LTCC को दवाओं या जीन तकनीक से रोका जाए, तो दिल की मांसपेशियां फिर से बन सकती हैं।

  • यह प्रक्रिया कैल्सिनुरिन नामक प्रोटीन की गतिविधि को बदलकर होती है, जो दिल की कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करता है।
  • डॉ. तामेर मोहम्मद, जो इस अध्ययन के सह-लेखक और बेलर कॉलेज में कार्डियक रीजनरेशन लैब के निदेशक हैं, उन्होंने कहा कि यह खोज दिल की मौजूदा दवाओं, जैसे निफेडिपिन, के उपयोग में बड़ा बदलाव ला सकती है।

यह रिसर्च दिखाती है कि दिल की मरम्मत के लिए कैल्शियम सिग्नलिंग को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नए और बेहतर इलाज के रास्ते खुल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

महाकुंभ में खादी उत्पादों की बिक्री 12 करोड़ रुपये से अधिक: केवीआईसी अध्यक्ष

MP​: ​​सीएम​ मोहन ​यादव का बड़ा ऐलान​, धर्मांतरण करवाने वालों को होगी फांसी​ !

भारत के ओर से कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा, कारवाई की मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें