29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयूपी पंचायत चुनाव का परिणाम : कई मतगणना केंद्रों पर वोटों की...

यूपी पंचायत चुनाव का परिणाम : कई मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी, कोरोना गाइड लाइन का नहीं हो रहा है पालन,फिरोजाबाद में पुलिस ने भांजी लाठी  

Google News Follow

 लखनऊ। एक ओर जहां पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है.वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में चार चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की भी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 826 ब्लॉकों में 824 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां वोटों की गिनती जारी है। मतगणना में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में जवान तैनात किये गए हैं। आठ कम्पनी सीआरपीएफ, दो कम्पनी एसएसबी, 10 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल ओर 67 कंपनी पीएसी लगाई गई है। कोरोना वायरस की वजह से चुनाव आयोग इस बार परिणाम आने के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा रखा है।  इतना ही नहीं मतगणना के दौरान सख्त कर्फ्यू रहेगा और यह कर्फ्यू मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा। इस बीच खबर आ रही है कि मतगणना केंद्रों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सामाजिक दूरी की लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिरोजाबाद में एजेंटों की भीड़ पर पुलिस लाठीचार्ज कर की जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें