27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियादक्षिण कोरिया में जंगलों में भयानक आग, दो अग्निशमन कर्मियों की मौत

दक्षिण कोरिया में जंगलों में भयानक आग, दो अग्निशमन कर्मियों की मौत

Google News Follow

दक्षिण कोरिया के 20 से अधिक स्थानों पर जंगलों में भीषण आग फैल गई है, जिससे हालात बेकाबू हो गए हैं। दक्षिण-पूर्वी कोरियाई प्रायद्वीप में आग का दायरा बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक दो अग्निशमन कर्मियों की जान जा चुकी है। आग के कारण सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, जबकि प्रशासन इसे नियंत्रित करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस आग के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें जंगलों को धधकती लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। यह दृश्य बेहद डरावना है और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।

शुक्रवार को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में लगी इस आग ने शनिवार दोपहर तक 275 हेक्टेयर (680 एकड़) क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान दो अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गई। वहीं, स्थिति बिगड़ने के कारण 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए। आग की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाके को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

बेल्जियम में दिखा भगोड़ा मेहुल चोकसी, अब स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी में !

IPL 2025: मुंबई और चेन्नई के बीच महामुकाबला, जानें कौन पड़ सकता है भारी

भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 10 वर्षों में जीडीपी हुई दोगुनी

फायर डिपार्टमेंट और आपदा प्रबंधन टीमों ने हेलीकॉप्टर और सैकड़ों अग्निशमन वाहनों को राहत कार्य में लगाया है। हालांकि, तेज़ हवाओं और धुएं के कारण आग बुझाने में भारी कठिनाई हो रही है।

इससे पहले अमेरिका में जंगलों में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई थी, और अब दक्षिण कोरिया में यह आग सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें