29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाबेल्जियम में दिखा भगोड़ा मेहुल चोकसी, अब स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी में...

बेल्जियम में दिखा भगोड़ा मेहुल चोकसी, अब स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी में !

बेल्जियम में एफ रेजीडेंसी कार्ड प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया, जिससे उसे बेल्जियम में रहने और यूरोप में घूमने की छूट मिल गई। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ नागरिकता को छिपाते हुए यह कार्ड प्राप्त किया।

Google News Follow

बैंक लोन घोटाले में आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी अब बेल्जियम में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है और जल्द ही स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है। पहले माना जा रहा था कि वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है, लेकिन एक नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ मिलने के बाद वह बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है।

मेहुल चोकसी भारत में 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में कथित रूप से शामिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने अब बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण की मांग की है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी ने बेल्जियम में एफ रेजीडेंसी कार्ड प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी का इस्तेमाल किया, जिससे उसे बेल्जियम में रहने और यूरोप में घूमने की छूट मिल गई। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ नागरिकता को छिपाते हुए यह कार्ड प्राप्त किया।

रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी स्विट्जरलैंड के एक प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए जाने की योजना बना रहा है। उसके भतीजे नीरव मोदी के साथ उस पर पीएनबी से धोखाधड़ी कर 13,500 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर चुका है।

यह भी पढ़ें:

पुरुषों में मोटापे से संबंधित कैंसर में बीएमआई से ज्यादा कमर की चौड़ाई बढ़ाती है जोखिम

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

गुणकारी ‘ब्रह्मदण्डी’ के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

दिसंबर 2024 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को चोकसी की 2,565.9 करोड़ रुपये की जब्त संपत्तियों को बेचने की अनुमति दी थी। इनमें मुंबई में फ्लैट्स और एसईईपीजेड, अंधेरी में दो कारखाने शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 125 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मेहुल चोकसी के खिलाफ आपराधिक साजिश, विश्वासघात, धोखाधड़ी, संपत्ति की लेनदेन में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें